बीते एक सप्ताह से यह चर्चा जोरों पर है कि अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर 'OMG 2' पर सेंसर बोर्ड ने रोक लगा दी है। हालांकि, अक्षय कुमार की मानें तो फिल्म को 11 अगस्त को ही थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा।

एंटरटेनमेंट डेस्क. अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'OMG 2' का टीजर जबसे रिलीज हुआ है, तब से लगातार यह चर्चा है कि फिल्म पर सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन ने रोक लगा दी है। इस बीच अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इस बात की पुष्टि कर दी है कि फिल्म 11 अगस्त को ही रिलीज होगी। दरअसल, अक्षय ने फिल्म के पहले गाने 'ऊंची ऊंची वादी' की रिलीज डेट का एलान किया है। इसी के साथ उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट भी बताई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अक्षय ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा?

अक्षय ने अपनी पोस्ट में एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, "ऊंची ऊंची वादी में बसते हैं भोले शंकर। गाना कल आ रहा है।' OMG 2' 11 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी।" अक्षय ने जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें उनकी बजाय पंकज त्रिपाठी नजर आ रहे हैं। सुपरस्टार की पोस्ट देखने के बाद कई इंटरनेट यूजर्स उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं तो कई उन्हें ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं।

Scroll to load tweet…

अक्षय कुमार की पोस्ट पर आए ऐसे रिएक्शन 

अक्षय की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "यह महसूस करने के बाद कि आपके नाम पर फिल्म नहीं चलेगी, खुद को पोस्टर से अलग कर लिया। सराहनीय कदम।" एक अन्य यूजर ने लिखा है, "सुना है इस फिल्म के माध्यम से सेक्स एजुकेशन का ज्ञान पेला जाना है हिंदुओं को? सफाई दो।" कई इंटरनेट यूजर्स ने हर हर महादेव लिखकर अक्षय कुमार की हौसला अफजाई की है तो वहीं कई ने ऑल द बेस्ट लिखकर उन्हें गाने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

पिछले सप्ताह आई थी ‘OMG 2’ पर रोक की खबर

पिछले सप्ताह टीजर रिलीज आने के बाद ऐसी खबर मीडिया में आई थी कि 'OMG 2' पर सेंसर बोर्ड ने रोक लगा दी है। कहा जा रहा है कि फिल्म अभी बोर्ड की रिव्यू कमिटी के पास है। कथिततौर पर प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' पर हुए विवाद के बाद सेंसर बोर्ड पूरी सतर्कता से चल रहा है, ताकि किसी तरह के विवाद की स्थिति ना बने। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म की कहानी सेक्स एजुकेशन के बारे में है। कहा जा रहा है कि कहानी के अनुसार एक गे लड़का बुली किए जाने के बाद अपनी जान दे देता है, जिसके बाद स्कूल का प्रिंसिपल में स्कूलों में सेक्स एजुकेशन कम्पलसरी कराने के लिए संघर्ष करता है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स इस दावे को गलत बता रही हैं। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक़ अक्षय कुमार भगवान शिव और पंकज त्रिपाठी उनके भक्त के रोल में दिखेंगे। फिल्म में यामी गौतम और अरुण गोविल की भी अहम भूमिका होगी।

और पढ़ें…

OMG! SEX का पाठ पढ़ाती हैं ये 11 फ़िल्में! जानें कौन रही हिट-कौन फ्लॉप

'ग़दर' के खिलाफ था पूरा बॉलीवुड, सनी देओल का शॉकिंग खुलासा