अंशुला कपूर की सगाई को लेकर पूरा कपूर परिवार खुश है। वो अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से सगाई करने वाली हैं। इस सगाई में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त मौजूद रहेंगे। वहीं दिसंबर में शादी की संभावना है। 

Arjun Kapoor Sister Anshula Engagement: अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंशुला कपूर अपनी लव लाइफ की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि वो अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से सगाई करने वाली हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वो 2 अक्टूबर को दशहरे के खास मौके पर रोहन से सगाई करेंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन-कौन होगा अंशुला-रोहन की सगाई में शामिल?

अंशुला और रोहन से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'अंशुला और रोहन 2 अक्टूबर को सगाई करने वाले हैं। उस दिन एक पूजा रखी गई है। वो इसे सादगी से मना रहे हैं। यह एक प्राइवेट इवेंट होगा, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे, जिनमें उनके पिता बोनी कपूर, उनके भाई एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी बहनें, एक्ट्रेस खुशी और जान्हवी कपूर शामिल होंगी।' वहीं कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि दोनों की शादी दिसंबर तक होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें..

एडवांस बुकिंग में कंतारा चैप्टर 1 ने धो डाला वरुण धवन की SSKTK को, कर डाली तगड़ी कमाई

Drishyam 3: अजय देवगन की फिल्म पर आया सबसे बड़ा अपडेट, रिलीज डेट का भी खुलासा

कौन हैं अंशुला के होने वाले पति रोहन?

आपको बता दें कुछ समय पहले अंशुला ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की थीं और बताया था कि रोहन ने उन्हें न्यूयॉर्क सिटी के सेंट्रल पार्क में खास अंदाज में प्रपोज किया था। रोहन की बात करें, तो वो एक स्क्रिप्ट राइटर हैं। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के हिसाब से वो करण जौहर की धर्माटिक एंटरटेनमेंट के साथ फ्रीलांस राइटर के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने यूसीएलए से पढ़ाई की है और न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से नाटक लेखन और पटकथा लेखन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। उन्हें अक्सर अंशुला के साथ स्पॉट किया जाता है। कई बार कपल को साथ में हॉलिडे एन्जॉय करते भी देखा जा चुका है।

वहीं अंशुला की बात करें तो वो बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी कपूर की बेटी हैं, जिनका 2012 में निधन हो गया था। अंशुला ने हाल ही में रियलिटी गेम शो, 'द ट्रेटर्स' के साथ अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन उन्हें शो के बीच में ही शो से बाहर कर दिया गया।