- Home
- Entertainment
- Bollywood
- ढलती उम्र में पिता बने बॉलीवुड के ये 7 स्टार्स, एक 57 साल में बनने जा रहा पापा
ढलती उम्र में पिता बने बॉलीवुड के ये 7 स्टार्स, एक 57 साल में बनने जा रहा पापा
Bollywood Stars Became Father In Old Age: 57 साल के अरबाज खान पिता बनने वाले है। उनकी पत्नी शूरा खान प्रेग्नेंट है। वैसे आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं, जो ढलकी उम्र में पिता बना। आइए, जानते हैं इनके बारे में...

संजय दत्त ने 1987 में ऋचा शर्मा से पहली शादी की और 1988 में वो बेटी त्रिशाला के पिता बने। 2008 में उन्होंने मान्यता से तीसरी शादी की और 2010 में वे जुड़वां बच्चों के पिता बने, उस वक्त उनकी उम्र 51 साल थी।
सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह है, जिनसे उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। फिर सैफ ने करीना कपूर से दूसरी शादी। सैफ जब चौथी बार पिता बने तो उनकी उम्र 51 साल थी।
शाहरुख खान 3 बच्चों के पिता हैं। 1997 में शाहरुख और गौरी बेटे आर्यन के पेरेंट्स बने और 2000 में सुहाना का जन्म हुआ। वहीं, जब तीसरे बेटे अबराम का जन्म हुआ उस वक्त शाहरुख की उम्र 48 साल थी।
अरबाज खान ने पहली शादी मलाइका अरोड़ा से की थी। कपल का एक बेटा अरहान खान है, जो अब 22 साल का है। फिर उन्होंने शूरा खान से दूसरी शादी की। अब 57 की उम्र में वे दोबारा पिता बनने जा रहे हैं।
आमिर खान ने पहली शादी रीना दत्ता से की। कपल के 2 बच्चे जुनैद खान और आयरा खान। 2005 में आमिर ने किरण राव से शादी की और 2011 में वे 48 साल की उम्र तीसरी बार बेटे आजाद के पिता बने।
अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल 2002 में बेटे आरव के पेरेंट्स बने। फिर 2012 में बेटी नितारा का जन्म हुआ। उस वक्त अक्षय 45 साल के थे।
1998 में सोहेल खआन ने सीमा से शादी की थी, जिसके बाद 2000 में सीमा ने बेटे निर्वाण को जन्म दिया। 2011 में सोहेल दूसरे बेटे योहान के पिता बने। उस वक्त उनकी सोहेल 42 साल थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

