- Home
- Entertainment
- Bollywood
- बैक-टू-बैक फ्लॉप फिर भी करोड़ों के मालिक अर्जुन कपूर, एक फिल्म की फीस इतनी तगड़ी
बैक-टू-बैक फ्लॉप फिर भी करोड़ों के मालिक अर्जुन कपूर, एक फिल्म की फीस इतनी तगड़ी
Arjun Kapoor Birthday. प्रोड्यूसर बोनी कपूर के घर जन्म अर्जुन कपूर 40 साल के हो गए। 2012 में आई फिल्म इश्कजादे से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। जन्मदिन के मौके पर आपको उनकी लाइफस्टाइल, संपत्ति, कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं।

40 साल के अर्जुन कपूर लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। फिल्मों में लगातार फ्लॉप होने के बावजूद अर्जुन करोड़ों की कमाई कर रहे हैं और आलीशान जिंदगी जी रहे है।
अर्जुन कपूर करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन के पास करीब 85 करोड़ की संपत्ति के मालिक है। वे सालाना करीब 10 करोड़ की कमाई करते हैं।
आपको बता दें कि अर्जुन कपूर एक फिल्म में काम करने करीब 6-7 करोड़ रुपए फीस चार्ज करते हैं। फिल्मों के अलावा वे ब्रांड एंड्रोसमेंट के जरिए भी कमाई करते हैं। वे विज्ञापन से 50-60 लाख रुपए कमाते हैं।
अर्जुन कपूर महंगी कारों का शौकिन है। उनके पास मर्सिडीज-मेबैक GLS 600 है, जिसकी कीमत 2.43 करोड़ है। इसके अलावा उनके पास मासेराटी लेवांटे ( 1..64 करोड़),लैंड रोवर रेंज रोवर डिफेंडर (93.35 लाख), मर्सिडीज ML350 (67.60 लाख), वोल्वो XC90 (1.30 करोड़) भी हैं।
अर्जुन कपूर का जुहू में रहेजा ऑर्किड बिल्डिंग की सातवीं मंजिल एक आलीशान अपार्टमेंट है। यहां वे अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ रहते हैं। घर को अर्जुन और उनकी बहन ने मिलकर सजाया है। अर्जुन के पास बांद्रा में एक सी फेसिंग 4 बीएचके फ्लैट भी है, जिसकी कीमत 23 करोड़ है।
अर्जुन कपूर बॉलीवुड के कपूर खानदान के ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता बोनी कपूर जानेमाने प्रोड्यूसर-डायरेक्टर हैं। चाचा अनिल कपूर सुपरस्टार है। वहीं, उनके छोटे चाचा संजय कपूर भी फिल्मों और वेब सीरीज में एक्टिव हैं। अर्जुन की बहनें जाह्नवी, खुशी और शनाया कपूर भी फिल्मों में एक्टिव हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

