वो राज जो Deepika Padukone को मेंटल हेल्थ में देता आराम? किया खुलासा
दीपिका पादुकोण ने मां बनने के बाद अपनी मेंटल हेल्थ का ख्याल रखने के तरीके बताए। वो अपने सपोर्ट सिस्टम की भी तारीफ करती हैं और बताती हैं कि कैसे वो खुद को स्वस्थ रखती हैं।

दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के जन्म के बाद अपने मेंटल हेल्थ पर बारीकी से नजर रखने की बात स्वीकार की है। वे इसके लिए कुछ उपाय भी करती रहती है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बेटी दुआ के पेरेंट्स बन चुके हैं। एक्ट्रेस अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। वे अपनी बेटी के साथ ज्यादातर वक्त बिताती हैं।
दीपिका ने प्रेगनेंसी, बेटी दुआ के पैदा होने के बाद अपने मेंटल हेल्थ की निगरानी करने के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने अपने करीबियों और सपोर्टस को धन्यवाद भी दिया है।
मेरी क्लेयर के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, दीपिका पादुकोण ने मेंटल हेल्थ की चुनौतियों पर चर्चा की जो अक्सर प्रेगनेंसी के साथ होती हैं।
गर्भावस्था ( pregnancy ) और प्रसवोत्तर हार्मोन ( postpartum hormones ) की वजह अपने मेंटल स्ट्रेस के बारे में जानते हुए दीपिका पादुकोण ने खुद की कोख से बच्चे को जन्म देने का ऑप्शन चुना था। हालांकि इस दौरान वे पूरी तरह से अलर्ट थीं।
दीपिका पादुकोण ने बताया कि वह स्वस्थ हैं। अपने आस-पास के लोगों के लिए 'बहुत काइंड और अच्छा' कहते हुए उन्होंने बताया कि वे अक्सर उनका हालचाल पूछते रहते हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं बहुत भाग्यशाली रही हूं कि मेरे पास वह सपोर्ट सिस्टम है जो हमेशा खुश रहता है और जब भी मुझे ज़रूरत होती है, मदद के लिए तैयार रहता है।"
दीपिका पादुकोण एक दशक से भी ज़्यादा समय से मेंटल हेल्थ की चुनौतियों से जूझ रही हैं । वे खुद को स्वस्थ रखने के लिए दिन में कई तरह की एक्सरसाइज और योग क्रियाएं करती हैं।
दीपिका पादुकोण अपने डॉक्टर की सलाह पर हर दिन तीन लीटर पानी पीती हैं। रणवीर सिंह ने बताया कि वह पानी पीने को लेकर बहुत पजेसिव रहती हैं। इस पर बारीकी से नज़र रखती हैं। पानी पीने का हर दिन हिसाब रखती हैं और अपनी टीम से यह भी पूछती हैं कि उन्होंने एक दिन में कितने गिलास पानी पिया है।
दीपिका पादुकोण सोने से पहले ये कंफर्म करती रहती हैं कि आज उन्होंने कितना पानी पिया है। उनके आसपास हर वक्त पानी से भरा ट्रे मौजूद रहता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

