- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Dharmendra सहित 'शोले' के 17 एक्टर की हो चुकी मौत, 8 को हार्ट अटैक आया, 2 का निधन हाल में हुआ
Dharmendra सहित 'शोले' के 17 एक्टर की हो चुकी मौत, 8 को हार्ट अटैक आया, 2 का निधन हाल में हुआ
रमेश सिप्पी निर्देशित 'शोले' 12 दिसंबर को फिर रिलीज हो रही है। इस बार ओरिजिनल एंडिंग दिखाई जाएगी, जो 1975 में इमरजेंसी के दौरान सेंसर बोर्ड ने हटवा दी थी। लेकिन ओरिजिनल एंडिंग को देखने इसके 17 एक्टर अब इस दुनिया में नहीं हैं। जानिए कौन-कौन हैं वो…

1. केष्टो मुखर्जी
जेलर (असरानी) के लिए जासूसी करने वाले हरिराम नाई का किरदार केष्टो मुखर्जी ने निभाया था। 3 मार्च 1982 को 56 साल की उम्र में उनका निधन हुआ। बताया जाता है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था।
2. संजीव कुमार
'शोले' में ठाकुर बलदेव सिंह का रोल करने वाले संजीव कुमार का निधन इसकी रिलीज के 10 साल बाद ही 6 नवम्बर 1985 को हार्ट अटैक से हो गया था। उस वक्त वे 47 साल के थे।
यह भी पढ़ें : Dharmendra की 50 साल पुरानी फिल्म फिर हो रही रिलीज, लेकिन इस बार कहानी में होगा ट्विस्ट
3. लीला मिश्रा
'शोले' में बसंती (हेमा मालिनी) की मौसी का रोल करने वाली लीला मिश्रा अब दुनिया में नहीं हैं। 17 जनवरी 1988 को 80 साल की उम्र में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था।
4. ओम शिवपुरी
'शोले' में एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई दिए ओम शिवपुरी का निधन 15 अक्टूबर 1990 को हुआ।उस अक्त वे 52 साल के थे और उन्हें हार्ट अटैक आया था।
5. अमजद खान
फिल्म में मोस्ट वांटेड डकैत गब्बर सिंह का रोल कर मशहूर हुए अमजद खान 27 जुलाई 1992 को 51 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ था।
यह भी पढ़ें :Dharmendra के 2 बेटे-4 बेटियां, जानिए किसके पास कितनी दौलत, कौन है सबसे अमीर?
6. इफ्तेखार
4 मार्च 1995 को 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए इफ़्तेख़ार अहमद शरीफ 'शोले' में राधा (जया बच्चन) के पिता खुराना के रोल में दिखे थे। बेटी के ग़म में इफ्तेखार डिप्रेशन में चली गई थी, जो उनके निधन से एक महीने पहले ही दुनिया छोड़कर चली थी।
7. जलाल आगा
5 मार्च 1995 को जलाल आगा का निधन हार्ट अटैक से हुआ। उस वक्त वे 49 साल के थे। जलाल ने 'शोले' के गाने 'महबूबा-महबूबा' में उन्होंने स्पेशल अपीयरेंस दिया था।
8. सत्येन कप्पू
'शोले' में ठाकुर बलदेव सिंह के नौकर राम लाल का रोल करने वाले सत्येन कप्पू 27 अक्टूबर 2007 को दुनिया को अलविदा कह गए। 76 साल की उम्र में उन्हें हार्ट अटैक आया था।
9. मैक मोहन
'शोले' में गब्बर सिंह (अमजद खान) के आदमी का रोल करने वाले मैक मोहन का निधन 10 मई 2010 को हुआ। 72 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। उन्हें लंग कैंसर हुआ था।
10.ए.के हंगल
26 अगस्त 2012 को जब ए.के. हंगल का निधन हुआ, तब वे 98 साल के थे। 'शोले' में रहीम चाचा का रोल करने वाले हंगल का निधन बाथरूम में गिरने के 10 दिन बाद हुआ था। उनकी जांघ की हड्डी टूट गई थी। उनकी पीठ में चोट थी। उन्हें सांस लेने में दिक्कत भी हो रही थी।
11.राज किशोर
'शोले' में जेल में बंद एक कैदी के रोल में राज किशोर दिखे थे, जो समलैंगिक व्यवहार करता है। 7 अप्रैल 2018 को हार्ट अटैक से हुआ था। उस वक्त वे 85 साल के थे।
12. विजू खोटे
गब्बर सिंह (अमजद खान) के आदमी कालिया का रोल करने वाले वीजू खोटे अब इस दुनिया में नहीं हैं। 30 सितम्बर 2019 को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उनका निधन हुआ। उस वक्त वे 77 साल के थे।
13.गीता सिद्धार्थ
गीता सिद्धार्थ ने 'शोले' में ठाकुर बलदेव सिंह (संजीव कुमार) की बहू का रोल निभाया था। 14 दिसंबर 2019 को 69 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई।
14. जगदीप
'शोले' के सूरमा भोपाली यानी जगदीप अब दुनिया में नहीं हैं, जिनका असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। 8 जुलाई 2020 को जब वे 81 साल के थे, तब उम्र संबंधी दिक्कतों से उनका निधन हो गया।
15. अरविंद जोशी
'शोले' में ठाकुर बलदेव सिंह (संजीव कुमार) के बड़े बेटे का रोल करने वाले अरविंद जोशी का निधन 29 जनवरी 2021 को उम्र संबंधी इश्यूज की वजह से हुआ। उस वक्त वे 84 साल के थे।
16. असरानी
अंग्रेजों के ज़माने के जेलर के किरदार में नज़र आए असरानी का निधन 20 अक्टूबर 2025 को 84 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके फेफड़ों में तरल पदार्थ भर गया था।
17.धर्मेंद्र
धर्मेंद्र ने ‘शोले’ में वीरू का किरदार इतनी शिद्दत से निभाया कि आज भी वे इसके लिए जाने जाते हैं। धर्मेंद्र का निधन 24 नवम्बर 2025 को मुंबई में उनके घर पर हुआ। वे लगभग एक महीने से बीमार चल रहे थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।