87 साल के धर्मेंद्र जल्द ही वेब सीरीज 'ताज-डिवाइडेड बाय ब्लड' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म से धर्मेन्द्र का फर्स्ट लुक सामने आया, जिसमें वो बढ़ी हुई दाढ़ी और पगड़ी में सूफी संत के रोल में नजर आए। हालांकि इसको लेकर उन्हें ट्रोल किया गया।

Dharmendra Trolled : बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र जल्द ही वेब सीरीज 'ताज-डिवाइडेड बाय ब्लड' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म से धर्मेन्द्र का फर्स्ट लुक सामने आया, जिसमें वो बढ़ी हुई दाढ़ी और पगड़ी में सूफी संत के रोल में नजर आए। धर्मेन्द्र को इस तरह देख कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि, धर्मेन्द्र ने भी मुंहतोड़ जवाब देते हुए ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है मामला?

दरअसल, 15 फरवरी को धर्मेंद्र ने वेब सीरिज 'ताज-डिवाइडेड बाय ब्लड' का फर्स्ट लुक शेयर किया। इस मूवी में वो सूफी संत शेख सलीम चिश्ती का रोल प्ले करने वाले हैं। फोटो में धर्मेंद्र लंबी दाढ़ी के साथ ही सिर पर पगड़ी, ब्लैक शॉल और चोगा पहने नजर आए। इस लुक में धर्मेन्द्र को पहचानना भी काफी मुश्किल है। फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए धर्मेन्द्र ने लिखा- दोस्तों, मैं फिल्म ताज में शेख सलीम चिश्ती, एक सूफी संत का किरदार निभा रहा हूं। एक छोटा लेकिन अहम रोल। आप सबकी शुभकामनाओं की जरूरत है। धर्मेंद्र का ये ट्वीट आते ही यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे।

Scroll to load tweet…

स्ट्रगलिंग एक्टर की तरह क्यों पेश आ रहे?

धर्मेन्द्र की फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- आप स्ट्रगलिंग एक्टर की तरह बिहैव क्यों कर रहे हैं। यूजर्स का कमेंट पढ़ने के बाद धर्मेंद्र भी चुप नहीं बैठे और उन्होंने उसे मुंहतोड़ जवाब देते हुए रिप्लाई किया। धर्मेन्द्र ने लिखा- जिंदगी एक बहुत ही खूबसूरत संघर्ष है। तुम, मैं और हर कोई यहां स्ट्रगल ही कर रहा है। आराम करने का मतलब हमारे सपनों और खूबसूरत सफर का अंत है।

Scroll to load tweet…

धर्मेन्द्र के सपोर्ट में आए कई यूजर :

धर्मेन्द्र के इस जवाब के बाद कई यूजर उनके सपोर्ट में आ गए। इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने तो उस शख्स को भी आड़े हाथों लिया, जिसने धर्मेन्द्र के ट्वीट पर कमेंट किया था। एक शख्स ने कहा- सर, अब इसी विनम्रता की जरुरत है। प्यार बांटते रहिए। आप ना जानें कितने लोगों के रोल मॉडल हैं।

28 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म :

धर्मेंद्र की वेब सीरीज 'ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड' इसी साल 28 जुलाई को रिलीज होगी। इसमें धर्मेन्द्र के अलावा अदिति राव हैदरी, आसिम गुलाटी, ताहा शाह और संध्या मृदुल भी काम कर रहे हैं। इस वेब सीरीज में राहुल बोस भी हैं, जो मिर्जा हकीम के रोल में नजर आएंगे। इस मूवी को रोनॉल्ड स्कैलपेलो डायरेक्ट कर रहे हैं। इस वेब सीरीज के अलावा धर्मेंद्र फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे।