- Home
- Entertainment
- Bollywood
- सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में दिशा पाटनी ने पहनी थी इतनी महंगी ड्रेस, जानिए कितनी है कीमत?
सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में दिशा पाटनी ने पहनी थी इतनी महंगी ड्रेस, जानिए कितनी है कीमत?
एंटरटेनमेंट डेस्क. सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का वेडिंग रिसेप्शन हाल ही में मुंबई में हुआ। इस दौरान बॉलीवुड के कई सेलेब्स उन्हें बधाई देने पहुंचे थे। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान दिशा पाटनी ने खींचा, जो बेहद ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही थीं।

मीडिया में अब उस ड्रेस की चर्चा हो रही है, जो दिशा ने सिड और कियारा के रिसेप्शन में पहनी थी। कुछ रिपोर्ट्स में इस ड्रेस की कीमत का खुलासा किया गया है।
दिशा ने सिद्धार्थ और कियारा के रिसेप्शन के लिए जो वेस्टर्न ड्रेस चुनी वह लंदन बेस्ड ब्रांड पोस्टर गर्ल की थी, जिसमें टॉप और स्कर्ट शामिल था।
रिपोर्ट्स की मानें तो दिशा द्वारा पहने गए स्पार्किंग ब्लू ग्रीन बाम्बी टॉप की कीमत लगभग 18, 800 रुपए है, जबकि पामेला शो स्कर्ट की कीमत करीब 59,800 रुपए है। इस तरह उनकी पूरी ड्रेस की कीमत 78600 रुपए होती है।
दिशा ने अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए अपने घुंघराले वालों को खुला छोड़ रखा था। मेकअप उनके चेहरे की खूबसूरती बढ़ा रहा था। साथ ही हाई हील उन्हें और भी स्टाइलिश बना रही थीं।
बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फ़रवरी को जैसलमेर, राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में हुई थी। 9 फ़रवरी को उन्होंने दिल्ली में अपने रिलेटिव्स को और 12 फ़रवरी को अपने बॉलीवुड फ्रेंड्स को मुंबई में रिसेप्शन दिया था।
बात दिशा पाटनी के वर्क फ्रंट की करें तो वे पिछली बार 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आई थीं, जिसमें जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी।
दिशा की अपकमिंग फिल्मों में सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना के साथ 'योद्धा' शामिल है। वे अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और प्रभास स्टारर 'प्रोजेक्ट K' में भी नजर आएंगी।
और पढ़ें…
दिवाली पार्टियों के दौरान पब्लिक बाथरूम में रोई हैं कटरीना कैफ, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
'पुष्पा पुष्पराज' अल्लू अर्जुन लेंगे बॉलीवुड में एंट्री, 250 करोड़ में बन रही इस फिल्म में आएंगे नजर?
टाइगर श्रॉफ की वजह से अक्षय कुमार को रोज करानी पड़ रहीं फिजियोथेरेपी, बोले- 55 साल की उम्र…
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।