सलमान खान के घर हमला करने वाले  आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि हमले में इस्तेमाल की गईं बंदूकों को सूरत की नदी में फेंका है।  आरोपियों ने हमले के वक्त इस्तेमाल की गई बाइक को  बांद्रा के नज़दीक ही ठिकाने लगा दिया था। 

एंटरटेनमेंट डेस्क । सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग केस में पुलिस ने संदिग्ध दोनों आरोपियों को गिफ्तार कर लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गुजरात फरार हो गए थे। दोनों कच्छ में माता के मंदिर में छिपे हुए थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस को सौंपा गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि हमले में इस्तेमाल की गईं बंदूकों को सूरत की नदी में फेंका है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड मांगेगी।

View post on Instagram

लॉरेंस ब‍िश्‍नोई गैंग के लिए काम करते हैं दोनों शूटर

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दनादन गोली चलाने वाले दोनों शूटर्स को गुजरात के कच्छ से देर रात 1 बजे गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक का नाम विक्की साहब गुप्ता ( 24 साल) और दूसरे का नाम सागर जोगेंद्र पाल ( 21 साल) है। विक्‍की साहेब हरियाणा के गुरुग्राम का निवासी है, वहीं जोगेंद्र पाल बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही में रहता है। दोनों आरोपी लॉरेंस ब‍िश्‍नोई गैंग के लिए काम करते हैं।

पुलिस ने पूरी सर्तकता से दिया ऑपरेशन को अंजाम

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी आनन फानन में मुंबई से गुजरात के लिए रवाना हुए थे। आरोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस ने पूरे देश में उनकी तलाश शुरु कर दी थी। वहीं अहमदाबाद पुलिस को स्थानीय मुखबिरों से आरोपियों के बारे में इंफर्मेशन मिली थी। आरोपियों को पकड़ने में पुलिस ने पूरी सर्तकता बरती, जैसे ही दोनों के बारे में कंफर्मेशन मिली, पुलिस ने उन्हें धर दबोचा ।

View post on Instagram

मोटर साइकिल ठिकाने लगाने के बाद भागे आरोपी

मुंबई पुलिस ने मीडिया को दी गई जानकारी में बताया था कि आरोपी विक्की और सागर जोगेंद्र पाल तकरीबन एक महीने पहले नबी मुंबई के पनवेल इलाके में रेंट पर रह रहे थे । दोनों ने कई बार सलमान खान के घर की रेकी की थी। पुलिस के ने वारादात में इस्तेमाल की गई बाइक को बरामद कर लिया है। सलमान खान के घर से तकरीबन 1 किलोमीटर दूर माउंट मैरी चर्च के पास इस मोटरसाइकिल को छोड़ दिया था। ये बाइक महाराष्‍ट्र के रायगढ़ के पते पर रजिस्टर्ड है।

ये भी पढ़ें- 

सलमान खान के घर पर गोलियां दागने वालों को मुंबई लाई पुलिस, काले कपड़े से ढका था चेहरा, VIDEO