MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • शादी के बाद 3 टॉप हीरोइन से जुड़ा था Jeetendra का नाम, पत्नी ने दिया था अल्टीमेटम

शादी के बाद 3 टॉप हीरोइन से जुड़ा था Jeetendra का नाम, पत्नी ने दिया था अल्टीमेटम

Happy Birthday Jeetendra: दिग्गज एक्टर जीतेन्द्र की दिलचस्प प्रेम कहानी! 14 साल की उम्र में शोभा को देखा, अफेयर की खबरों के बावजूद उनसे शादी की। जानिए कैसे हेमा मालिनी और श्रीदेवी से जुड़ा नाम!

5 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Apr 07 2025, 01:27 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : Social Media

Jeetendra Love Life: जंपिंग जैक के नाम से मशहूर दिग्गज एक्टर जीतेन्द्र 83 साल के हो गए हैं। 7 अप्रैल 1942 को अमृतसर में पैदा हुए जीतेन्द्र की शादी 1974 शोभा से हुई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शोभा वो लड़की थीं, जिन्हें जीतेन्द्र ने 14 साल की उम्र में पहली बार देखा था। इससे भी खास बात यह है कि कभी जीतेन्द्र का नाम अपने दौर की टॉप 3 एक्ट्रेसेस से जुड़ा था। पढ़िए जीतेन्द्र की दिलचस्प लव स्टोरी...

28
Image Credit : Social Media

जब 14 साल के जीतेन्द्र डालने लगे थे शोभा पर डोरे

जीतेन्द्र का जन्म का नाम रवि कपूर है। उस वक्त वे 14 साल के थे, जब मरीन ड्राइव पर उन्होंने पहली बार शोभा को देखा था और उन पर डोरे डालना शुरू कर दिया था। हालांकि, दोनों के बीच असली प्यार तब पनपा, जब शोभा कॉलेज में थीं और जीतेन्द्र बॉलीवुड स्टार बन चुके थे। लेकिन कहते हैं ना कि स्टार का नाम इंडस्ट्री की लड़कियों से खूब जुड़ता है। जीतेन्द्र के साथ भी ऐसा ही था। शोभा एयरहोस्टेस बन ब्रिटिश एयरवेज में काम करने लगीं। इस दौरान जब वे भारत आतीं तो उन्हें जीतेन्द्र के अफेयर की ख़बरें सुनने को मिलतीं। लेकिन जीतेन्द्र किसी तरह रूठी शोभा को मना लेते और उन्हें लॉन्ग ड्राइव पर ले जाते।

Related Articles

Related image1
वो हीरो जो करता था नकली ज्वेलरी सप्लाई, एक्ट्रेस के बॉडी डबल भी बने
Related image2
90 करोड़ का बंगला, 1600Cr की प्रॉपर्टी, ऐसे हैं 83 साल के Jeetendra के ठाठ
38
Image Credit : Social Media

तय तारीख से दो दिन पहले टूटी थी जीतेन्द्र की शादी

भले ही जीतेन्द्र का नाम अन्य एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ रहा था, लेकिन उन्होंने शोभा से शादी करने का पक्का इरादा कर लिया था। 13 अप्रैल 1973 की तारीख उनकी शादी के लिए फाइनल हुई। लेकिन इसी दौरान जीतेन्द्र के पिता बीमार पड़े और उन्हें तुरंत अस्पताल भर्ती कराना पड़ा। तय तारीख से दो दिन पहले उनकी शादी टूट गई। शादी करने के लिए शोभा पहले ही नौकरी छोड़ चुकी थीं। ऐसे में जब रिश्ता टूटा तो वे भी टूट गईं।

48
Image Credit : Social Media

1974 में शादी के बंधन में बंधे थे जीतेन्द्र-शोभा

जीतेन्द्र और शोभा के रिश्ते में मुश्किलात और तब बढ़ गईं, जब जीतेन्द्र का करियर ढलान पर आ गया। उनकी फ़िल्में लगातार फ्लॉप होने लगीं। फिर 1974 की वो तारीख आई, जब जीतेन्द्र की फिल्म 'बिदाई' रिलीज हुई। इस फिल्म की रिलीज से पहले जीतेन्द्र ने शोभा से वादा किया था कि अगर यह हिट हो जाती है तो वे उनसे शादी कर लेंगे।9 अक्टूबर 1974 को रिलीज हुई 'बिदाई' सुपरहिट हुई और 31 अक्टूबर 1974 को उन्होंने शोभा से शादी कर ली।

58
Image Credit : Social Media

जीतेन्द्र-शोभा की शादी चट मंगनी पट ब्याह जैसी

कहा जाता है कि 31 अक्टूबर 1974 को ही जीतेन्द्र ने अपने पैरेंट्स को शोभा से शादी करने की बात बताई थी।पैरेंट्स ने उन्हें कुछ हफ्ते रुकने की सलाह दी थी, लेकिन जीतेन्द्र अपनी शादी में किसी तरह की देरी नहीं चाहते थे। सुबह जीतेन्द्र ने शोभा से शादी की तैयारी की और शाम को वे पति-पत्नी बन गए। इस शादी में शोभा की मां भी शामिल नहीं हो पाई थीं, क्योंकि उस वक्त वे जापान में थीं। जीतेंद्र और शोभा के दो बच्चे एकता कपूर और तुषार कपूर हैं।

68
Image Credit : Social Media

हेमा मालिनी से शादी करने वाले थे जीतेन्द्र

हेमा मालिनी और जीतेन्द्र एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। वहीं, वे किसी और से प्यार भी कर रहे थे। हेमा मालिनी का अफेयर धर्मेन्द्र से चल रहा था और जीतेन्द्र शोभा को डेट कर रहे थे। लेकिन जहां धर्मेन्द्र हेमा मालिनी से कमिटमेंट नहीं कर रहे थे तो वहीं जीतेन्द्र और शोभा का रिश्ता भी उतार-चढ़ाव से गुजर रहा था। जिंदगी की इस उथल-पुथल से परेशान होकर जीतेन्द्र ने हेमा मालिनी से शादी करने का फैसला कर लिया। दोनों शादी के वैन्यू पर थे, तभी नशे में धुत धर्मेन्द्र वहां पहुंचे और उन्होंने हंगामा कर दिया। इस तरह जीतेन्द्र और हेमा की शादी होते-जोते रह गई।

78
Image Credit : Social Media

श्रीदेवी को लेकर जीतेन्द्र को मिली थी पत्नी की धमकी

जीतेन्द्र की जिंदगी में एक ऐसा दौर आया, जब उन्होंने साउथ इंडियन फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां उनकी मुलाक़ात श्रीदेवी से हुई। जीतेन्द्र श्रीदेवी को बॉलीवुड में काम दिलाने के लिए मुंबई ले आए। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और इसी दौरान मीडिया ने उनके अफेयर का दावा करना शुरू कर दिया। उस वक्त जीतेन्द्र शादीशुदा और दो बच्चों के पिता थे। पत्नी शोभा ने जीतेन्द्र को अल्टीमेटम दिया कि अगर उन्होंने श्रीदेवी से दोस्ती ख़त्म ना की तो वे घर छोड़कर चली जाएंगी। फाइनली जीतेन्द्र ने श्रीदेवी से दोस्ती तोड़ी और अपने रिश्ते को टूटने से बचाया।

88
Image Credit : Social Media

जया प्रदा के साथ जुड़ा था जीतेन्द्र का नाम

जीतेन्द्र ने जया प्रदा के साथ कई फिल्मों में काम किया। श्रीदेवी की तरह जया प्रदा भी साउथ से आई थीं और जीतेन्द्र बॉलीवुड में उन्हें प्रमोट कर रहे थे। रिपोर्ट्स में अलग-अलग दावा किया गया। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि जीतेन्द्र जया प्रदा को बॉलीवुड में इसलिए लाए, ताकि श्रीदेवी को बता सकें कि वे किसी को भी स्टार बना सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि जया प्रदा जीतेन्द्र के प्यार में पागल थीं, लेकिन खुद जीतेन्द्र बिल्कुल भी सीरियस नहीं थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Box Office पर सबसे बड़ा क्लैश, एक कहानी पर बनी 7 फ़िल्में, 2 एक दिन में आईं, सभी रहीं डिजास्टर!
Recommended image2
Dhurandhar 2 Collection Day 38: वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस धुआं-धुआं, फिर दहाड़ी धुरंधर 2
Recommended image3
Salman Khan की एंट्री होते ही हिट हुई 181 मिनट की यह फिल्म, वरना कोई खरीदने को भी ना था तैयार!
Recommended image4
TOP 10 सबसे कमाऊ हॉरर कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में भूत बंगला की एंट्री, इस No. पर कब्जा
Recommended image5
Aishwarya Rai Most Controversial Kiss: वो किस सीन, जिसके लिए ऐश्वर्या राय को मिले कानूनी नोटिस!
Related Stories
Recommended image1
वो हीरो जो करता था नकली ज्वेलरी सप्लाई, एक्ट्रेस के बॉडी डबल भी बने
Recommended image2
90 करोड़ का बंगला, 1600Cr की प्रॉपर्टी, ऐसे हैं 83 साल के Jeetendra के ठाठ
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved