शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को देखने के बाद लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह फिल्म 1989 की आई तमिल फिल्म की कॉपी है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म में शाहरुख छह अलग-अलग अवतारों में नजर आ रहे हैं। हालांकि अब फिल्म देखने के बाद लोगों का कहना है कि 'जवान' एक फेमस तमिल फिल्म की कॉपी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यूजर्स ने लगाया 'जवान' पर आरोप

सोशल मीडिया पर भी लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। लोग फिल्म 'थाई नाडु' में समानताएं बता रहे हैं और ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि एटली की फिल्म 'जवान' की कहानी साल 1989 में आई तमिल फिल्म 'थाई नाडू' से मिलती-जुलती है। सोशल मीडिया पर जहां एक यूजर ने कहा, 'जवान फिल्म की कहानी मूल रूप से 1898 की फिल्म थाई नाडू से मेल खाती है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘जवान को 1989 की फिल्म से कॉपी किया गया है।’

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

हालांकि अबतक मेकर्स ने इस पर किसी भी तरह से रिएक्ट नहीं किया है। यह पहली बार नहीं है कि एटली पर साहित्यिक चोरी का आरोप लगाया गया है। एटली की 2019 में आई फिल्म 'बिगिल' की रिलीज के दौरान भी उन पर फिल्म की कहानी चुराने का आरोप लगा था।

'जावन' ने 2 दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपए

'जवान' ने रिलीज के पहले दिन 129.6 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। वहीं इसने रिलीज के दूसरे दिन 75 करोड़ कमाए हैं। ऐसे में इस फिल्म ने दो दिनों में कुल 197.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। आपको बता दें इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, विजय सेतुपति जैसे दिग्गज स्टार्स दिखाई देंगे। वहीं दीपिका पादुकोण का कैमियो होगा जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

और पढ़ें..

बर्थडे पर महाकाल के दर्शन करने पहुंचे अक्षय कुमार, परिवार के साथ भस्म आरती में हुए शामिल