- Home
- Entertainment
- Bollywood
- दुर्गा उत्सव: जया बच्चन ने काजोल को लगाया कसकर गले, खूब लुटाया प्यार, PHOTOS
दुर्गा उत्सव: जया बच्चन ने काजोल को लगाया कसकर गले, खूब लुटाया प्यार, PHOTOS
एंटरटेनमेंट डेस्क. देशभर में दुर्गा उत्सव की धूम है। इस मौके पर मुंबई के जुहू में एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय के पास बंगालियों की दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा, जिसमें काजोल, जया बच्चन, तनीषा मुखर्जी, सुमोना चक्रवर्ती सहित कई सेलेब्स पहुंचे।

दुर्गा पूजा में शामिल होने पहुंची जया बच्चन और काजोल में खास बॉन्डिंग देखने को मिली। जया ने पहले काजोल को कसकर लगे लगाया और फिर उनपर खूब प्यार भी लुटाया।
दुर्गा पूजा में शामिल जया बच्चन पीले रंग साड़ी में नजर आईं। वहीं काजोल ने पिच कलर की गोल्डन साड़ी कैरी कर रखी थी।
जया बच्चन दुर्गा पंडाल में मौजूद मेहमानों से मिली। इस मौके पर उन्होंने सभी से हंसकर बातें भी कीं।
काजोल अपने चाचा देब मुखर्जी से बात करते और उन्हें लगे लगाती नजर आईं। बता दें कि देब डायरेक्टर अयान मुखर्जी के पापा हैं।
काजोल दुर्गा पंडाल में अलग-अलग मूड में नजर आईं। वे कभी को लोगों को साइड होने के लिए बोलती दिखीं तो कभी खिलखिलाकर हंसती नजर आईं।
जया बच्चन और काजोल के बीच खास ट्यूनिंग देखने को मिला। दोनों देर तक गप्पे मारती स्पॉट हुईं।
काजोल ने जया बच्चन के साथ मीडिया फोटोग्राफर्स को पोज भी दिए।
काजोल का बेटा युग भी दुर्गा पूजा में शामिल होने पहुंचा। इस मौके पर युग पजामा कुर्ता पहने नजर आया।
ये भी पढ़ें…
देश का पहला TV सीरियल कौन सा है? जो 40 साल पहले इस नाम से आया था
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।