90 के दशक के स्टार सिंगर कुमार सानू का एक्ट्रेस कुनिका सदानंद के साथ 5 साल तक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रहा। कुनिका ने बताया कि कुमार सानू की पत्नी ने उनके घर आकर हंगामा किया और उनकी कार भी तोड़ दी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. 90 के दशक के पॉपुलर सिंगर कुमार सानू का एक्ट्रेस कुनिका सदानंद के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर था। इस बात का खुलासा कुनिका ने एक इंटरव्यू में किया है। कुनिका का कहना है कि जब इस बारे में कुमार की पत्नी को पता चला तो वो उनके घर पहंच गईं और चीखने-चिल्लाने लगीं। इसी के साथ उन्होंने हॉकी स्टिक से मेरी कुनिका की कार तक तोड़ डाली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तीसरी बार पापा बनने जा रहे 51 साल के फरहान अख्तर, प्रेग्नेंट है दूसरी पत्नी

कुनिका-कुमार सानू की ऐसे हुई थी मुलाकात

कुनिका ने अपने रिश्ते के बारे में बताते हुए कहा, ‘मैं उनके लिए पत्नी की तरह थी। मैं उन्हें अपना पति मानती थी। हमारी पहली मुलाकात ऊटी में हुई थी। वहां वो वेकेशन पर गए थे और मैं शूटिंग के लिए। उस समय उनके और उनकी पत्नी रीता के रिश्ते सही नहीं चल रहे थे। ऊटी से मुंबई वापस आने के बाद कुमार अपने पत्नी से अलग रहने लगे। उसी समय हमारी नजदीकियां बड़ीं। हम 5 साल तक रिलेशनशिप में रहे। हालांकि, इस बारे में हमने किसी को नहीं बताया था।'

कहानी उस रात की, जब हिना खान को पता चली थी Breast Cancer की बात

कुमार सानू की एक्स वाइफ ने कुनिका को सुनाई थी खरी खोटी

कुनिका ने आगे कहा, 'फिर कुछ समय बाद कुमार ने बच्चों के लिए पैसे भेजना बंद कर दिया था, तो वो मेरे घर हॉकी स्टिक लेकर आ गईं और उन्होंने मेरी कार तोड़ थी। वो अक्सर मेरे घर के बाहर आकर चीखती-चिल्लाती थी, लेकिन मैं उनका दर्द समझती थी। वो बच्चों की परवरिश लिए पैसे चाहती थीं। इसके साथ ही उन्होंने कई बार यह भी कहा था कि उन्हें कुमार वापस नहीं चाहिए।' आपको बता दें कुमार और कुनिका का अफेयर 5 साल तक चला। इसके बाद कुमार ने सलोनी से शादी कर ली। इस शादी से कपल की दो बेटियां हैं। वहीं पहली शादी से कुमार के तीन बच्चे हैं, जिनका नाम जिको, जस्सी और जान कुमार सानू है।

और पढ़ें..

Emergency की रिलीज से पहले कंगना रनौत को है इस चीज का पछतावा