- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Mithun Chakraborty की दोनों बीवियां रहीं एक्ट्रेस, जानिए क्या करते हैं उनके चारों बच्चे?
Mithun Chakraborty की दोनों बीवियां रहीं एक्ट्रेस, जानिए क्या करते हैं उनके चारों बच्चे?
मिथुन चक्रवर्ती 75 साल के हो गए हैं। 16 जून 1950 को कोलकाता में पैदा हुए मिथुन दा बॉलीवुड के दिग्गज स्टार हैं और अब राजनीति में भी एक्टिव हैं। जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं कि दो एक्ट्रेस से शादियां कर करने वाले मिथुन के बच्चे क्या करते हैं…

मिथुन चक्रवर्ती ने दो बार शादी की। उनकी पहली पत्नी का नाम हेलेना ल्यूक था। 1979 में उनकी शादी हुई थी और 4 महीने बाद ही कपल ने तलाक के लिए अर्जी लगा दी थी। हेलेना बॉलीवुड एक्ट्रेस थीं और 'जुदाई' और 'मर्द' जैसी फिल्मों में काम किया था। 2024 में हेलेना का निधन हो चुका है।
मिथुन चक्रवर्ती की दूसरी शादी एक्ट्रेस योगिता बाली से 1979 में हुई, जो 46 साल से उनका साथ निभा रही हैं। मिथुन और योगिता के चार बच्चे हैं। इनमें से तीन बेटे हैं, जो बायलॉजिकल हैं। जबकि एक बेटी है, जिसे उन्होंने गोद लिया था।
मिथुन चक्रवर्ती के बड़े बेटे का नाम मिमोह चक्रवर्ती है, जिन्हें लोग महाअक्षय के नाम से भी जानते हैं। 40 साल के मिमोह बॉलीवुड एक्टर हैं। उन्होंने 2008 में 'जिम्मी' से डेब्यू किया था। बाद में उन्हें 'हॉन्टेड', 'लूट', 'इश्केदारियां'और 'जोगीरा सारा रारा' जैसी फिल्मों में नज़र आ चुके हैं। मिमोह की शादी एक्ट्रेस मदालसा शर्मा से हुई है।
मिथुन चक्रवर्ती और योगिता बाली के दूसरे बेटे का नाम उश्मेय चक्रवर्ती है। 36 साल के उश्मेय फिल्ममेकर, एक्टर और स्क्रिप्ट राइटर हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से पढ़ाई की है। 2008 में फिल्म 'फिर कभी' से उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया था। उन्होंने डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर के तौर पर 'लकी मैन', और 'हनी स्मोक' जैसी फ़िल्में बनाई हैं।
मिथुन चक्रवर्ती के सबसे छोटे बेटे का नाम है नामाशी चक्रवर्ती। वे अभी 32 साल के हैं। नमाशी पेशे से एक्टर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने एक्टर के तौर पर 'घोस्ट : हॉन्टेड लव स्टोरी' और 'बैड बॉय' जैसी फिमों में एक्टर के तौर पर काम किया है।
मिथुन चक्रवर्ती की बेटी का नाम दिशानी चक्रवर्ती हैं। मिथुन और योगिता ने उन्हें गोद लिया है। बताया जाता है कि दिशानी 'डिस्को डांसर' स्टार को कचरे के डिब्बे में मिली थीं। उन्होंने उन्हें गोद लेने का फैसला लिया और इसमें उनकी पत्नी योगिता बाली ने उनका पूरा साथ दिया।दिशानी ने यूएसए से एक्टिंग की तालीम ली। न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से उन्होंने ग्रैजुएशन किया। वे 'होली स्मोक' और 'अंडरपास' जैसी शॉर्ट फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

