प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए अपनी बहन परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को शादी की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने परी के लिए एक खास नोट भी लिखा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने उदयपुर के द लीला पैलेस में क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली के बीच शादी की। हालांकि इस ग्रैंड वेडिंग में परिणीति की पूरी फैमिली शामिल हुई, लेकिन उनकी कजिन बहन और ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इसमें शामिल नहीं हुईं। परिणीति के डी-डे को न देख पाने की भरपाई करते हुए, प्रियंका ने अब अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर न्यूली वेड कपल के लिए एक प्यार भरा नोट लिखा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियंका ने बहन परिणीति चोपड़ा के लिए लिखा खास नोट

प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति और राघव की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ‘पिक्चर परफेक्ट। न्यूली वेड कपल को उनके खास दिन पर ढेर सारा प्यार। चोपड़ा फैमिली में आपका स्वागत है राघव चड्ढा। आशा है कि आप हमारे साथ पागलपन में डूबने के लिए तैयार हैं। तिशा तुम अब तक की सबसे खूबसूरत दुल्हन हो, हम तुम्हें और राघव को जीवन भर की खुशियों के लिए ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेज रहे हैं। जिंदगी भर एक-दूसरे का ख्याल रखो और इस खूबसूरत प्यार की रक्षा करो। लव यू लिटिल वन।’

View post on Instagram

परिणीति चोपड़ा की शादी में क्यों शामिल नहीं हुईं परिणीति चोपड़ा?

प्रियंका चोपड़ा का परिणीति की शादी में शामिल होने का सबको इंतजार था। हालांकि उनके न आने से उनके फैंस मायूस हो गए। हाल ही में प्रियंका की मां मधु ने पैपराजी को प्रियंका का शादी में शामिल न होने का कारण भी बताया था। मधु ने कहा था, 'प्रियंका काम कर रही है तो उस वजह से शामिल नहीं हो पाई।' दरअसल, प्रियंका इन दिनों फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं, तो वहीं निक जोनस पिछले कुछ दिनों से अमेरिका में हो रहे अपने कॉन्सर्ट में बिजी चल रहे हैं।

और पढ़ें..

Watch Video: परिणीति चोपड़ा के कपड़ों को देख हैरान हुए लोग, बोले- ऐसी नहीं दिखती नई नवेली दुल्हन