राज कपूर के बेटे राजीव कपूर का फिल्मी सफर फ्लॉप रहा। राजीव के लिए राज कपूर ने फिल्म राम तेरी गंगा मैली बनाई, लेकिन फिल्म का सफलता का श्रेय राजीव की जगह हीरोइन को मिला। इसके बाद बाप-बेटे में मनमुटाव हो गया।

Rajiv Kapoor Death Anniversary. बॉलीवुड के सबसे बड़े कपूर खानदान के बेटे राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) को गुजरे 4 साल हो गए हैं। राजीव का निधन 2021 में दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। यूं तो कपूर खानदान के कई मेंबर्स ने बॉलीवुड में झंडे गाढ़े हैं, लेकिन राजीव कपूर उनमें से है जो अपना जलवा नहीं दिखा पाए। बेटे राजीव का करियर बनाने राज कपूर ने फिल्म राम तेरी गंगा मैली बनाई, लेकिन इस फिल्म से राजीव को फायदा नहीं हुआ क्योंकि फिल्म की पूरी लाइमलाइट हीरोइन मंदाकिनी ले गई। इस फिल्म के बाद से राजीव पिता से जिंदगीभर खफा रहे। कहा जाता है कि राजीव इतने नाराज थे कि वे राज कपूर के अंतिम संस्कार तक में नहीं गए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये भी पढ़ें… वो शर्त, जिसपर टिकी थी अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना की शादी, क्या हुआ था 24 साल पहले

1983 में किया था राजीव कपूर ने डेब्यू

राजीव कपूर ने 1983 में फिल्म एक जान है हम से डेब्यू किया था। फिल्म हिट रही लेकिन राजीव का करियर फ्लॉप रहा। कुछ फिल्मों में काम करने के बाद राजीव ने डायरेक्शन की कमाल संभाली थी, हालांकि, यहां भी वे कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। कहा जाता है कि बेटे का करियर संवारने राज कपूर ने फिल्म राम तेरी गंगा मैली बनाई। इस फिल्म में राजीव के साथ मंदाकिनी लीड रोल में थी। फिल्म तो हिट रही लेकिन राजीव की वजह से नहीं बल्कि मंदाकिनी के कारण। जैसे-जैसे फिल्म हिट होती गई है, राजीव की अपने पिता से नाराजगी बढ़ती गई। फिल्म हिट होने के बाद भी राजीव को इसका कोई फायदा नहीं मिला। राजीव ने पिता से उन्हें दोबारा लॉन्च करने फिल्म बनाने की जिद की, लेकिन राज कपूर ने ऐसा नहीं किया। हालांकि, राज कपूर ने राजीव को अपना असिस्टेंट बना लिया और उनसे काम करवाने लगे। लेकिन बाप-बेटे के बीच मनमुटाव कम नहीं हुआ। फ्लॉप करियर और पिता से नाराजगी की वजह से राजीव शराब पीने लगे। उनकी ये आदत दिन-ब-दिन बढ़ती ही चली गई। नशे की वजह से उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों तबाह हो गई।

आरती सबलवाल से की थी राजीव कपूर ने शादी

राजीव कपूर ने आरती सबरवाल से 2001 में शादी की थी। कपल की शादी महज 2 साल ही चल पाई और 2003 में दोनों का तलाक हो गया। राजीव ने आसमान, लवर ब्वॉय, मेरा साथी, जबरदस्त, जिम्मेदार,आग का दरिया, जलजला, हम तो चले परदेश, नाग नागिन जैसी फिल्मों में काम किया। वे हिना, प्रेम ग्रंथ, आ अब लौट चले के प्रोड्यूसर भी रहे।

ये भी पढ़ें.…

SRK-सलमान को टक्कर देने वाला वो हीरो आखिर कैसे हुआ तबाह, कहां हुई चूक

PHOTOS: दोस्त की शादी में सारा अली खान का जलवा, लाल साड़ी-हाथों में मेहंदी लगाएं दिखीं खूबसूरत