- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Satish Shah Funeral: अंतिम विदाई देने पहुंचे टीवी-बॉलीवुड स्टार्स, हर चेहरे पर दिखी उदासी
Satish Shah Funeral: अंतिम विदाई देने पहुंचे टीवी-बॉलीवुड स्टार्स, हर चेहरे पर दिखी उदासी
एक्टर सतीश शाह का शनिवार को 74 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार रविवार को मुंबई के विले पार्ले पश्चिम स्थित पवन हंस शमशान घाट पर किया गया। उन्हें अंतिम विदाई देने टीवी और बॉलीवुड से जुड़े कई सेलेब्स पहुंचे। सभी के चेहरे उदास थे।

सतीश शाह का अंतिम संस्कार
सतीश शाह का अंतिम संस्कार रविवार को किया गया। उनका पार्थिव शरीर फूलों से सजी एम्बुलेंस से पवन हंस शमशान घाट तक लाया गया था। इस मौके एंटरटेनमेंट जगत से जुड़े कई सेलेब्स मौजूद थे। जैकी श्रॉफ खासतौर पर इस मौके पर नजर आए।
दोस्तों ने दिया सतीश शाह की अर्थी को कांधा
सतीश शाह का 74 की उम्र में निधन हो गया था। अंतिम संस्कार में उनकी अर्थी को दोस्तों ने कांधा दिया। इस मौके पर सभी के चेहरे पर उदासी नजर आई।
ये भी पढ़ें... Satish Shah की मौत की असली वजह,दोस्त ने बताया कैसे दो-ढाई घंटे में सबकुछ बदल गया
सतीश शाह के अंतिम संस्कार में जेठालाल
सतीश शाह के अंतिम संस्कार में रत्ना पाठक, सुमीत और जेठालाल के नाम से फेमस दिलीप जोशी भी पहुंचे थे। सभी ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
सतीश शाह के अंतिम संस्कार में टीवी सेलेब्स
सतीश शाह के अंतिम संस्कार में अनंद देसाई, देवेश भोजवानी और परेश गणात्रा भी शामिल हुए। सभी अपने साथी को खोने के गम में उदास नजर आए।
रूपाली गांगुली पहुंची अंतिम विदाई देने
सतीश शाह को अंतिम विदाई देने अनुपमा स्टार रूपाली गांगुली भी पहुंची। वहीं, क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर भी इस मौके पर नजर आए।
नील नीतिन मुकेश-नसीरुद्दीन शाह
नील नीतिन मुकेश और नसीरुद्दीन शाह भी सतीश शाह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इनके अलावा मनोरंजन जगत के और भी कई सेलेब्स स्पॉट हुए।
डेविड धवन-रूमी जाफरी
सतीश शाह के अंतिम संस्कार में डायरेक्टर डेविड धवन और रूमी जाफरी भी पहुंचे। दोनों ही वापस में चर्चा करते नजर आए। वहीं, अली असगर भी इस मौके पर स्पॉट हुए।
फैमिली के साथ पंकज कपूर
सतीश शाह के अंतिम संस्कार में पंकज कपूर फैमिली के साथ पहुंचे। इनके अलावा टीकू तलसानिया और रूपाली गांगुली भी नजर आए।
ये भी पढ़ें... Satish Shah की पत्नी मधु क्या करती हैं, जिनसे एक वजह से छुपाई गई उनकी मौत की खबर!