MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Shah Rukh Khan का सबसे महंगा हमशक्ल कौन, जो उनकी नक़ल कर झटके में कमा लेता है लाखों रुपए

Shah Rukh Khan का सबसे महंगा हमशक्ल कौन, जो उनकी नक़ल कर झटके में कमा लेता है लाखों रुपए

Shah Rukh Khan वो इंडियन स्टार हैं, जो सिर्फ इंडिया ही नहीं, दुनियाभर में मशहूर हैं। लगभग 12 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक शाहरुख़ खान के डुप्लीकेट तक मोटी कमाई कर लेते हैं। आज हम उनके एक ऐसी ही हमशक्ल की कहानी बता रहे हैं...

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Oct 30 2025, 12:44 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
शाहरुख़ खान का वो डुप्लीकेट, जो गुजरात में रहता है
Image Credit : Instagram

शाहरुख़ खान का वो डुप्लीकेट, जो गुजरात में रहता है

हम शाहरुख़ खान के जिस डुप्लीकेट की बात कर रहे हैं, उनका नाम है इब्राहिम कादरी। इब्राहिम, गुजरात के जूनागढ़ के रहते वाले हैं। उनकी शक्ल और हावभाव शाहरुख़ खान से इतने मिलते हैं कि सुपरस्टार के डाई हार्ट फैन भी उन्हें देखकर कन्फ्यूज हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें : Shah Rukh Khan की वो 5 फिल्में, जिनसे रातोंरात निकाल दी गई थीं ऐश्वर्या राय!

26
 कैसे लाइमलाइट में आए SRK के डुप्लीकेट इब्राहिम कादरी?
Image Credit : Instagram

कैसे लाइमलाइट में आए SRK के डुप्लीकेट इब्राहिम कादरी?

यह 2017 की बात है। उस वक्त शाहरुख़ खान की फिल्म 'रईस' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बताया जाता है कि एक बार जब गुजरात के राजकोट में आईपीएल मैच चल रहा था, तब इब्राहिम कादरी भी वहां मौजूद थे। लोगों ने उन्हें असली शाहरुख़ खान समझकर घेर लिया था। यही वो लम्हा था, जब उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई।

यह भी पढ़ें : शाहरुख़ खान बोरिंग एक्टर हैं.... किसने बॉलीवुड के 'पठान' पर साधा निशाना?

36
इब्राहिम कादरी ने खुद को शाहरुख़ खान के लुक में ढाला
Image Credit : Instagram

इब्राहिम कादरी ने खुद को शाहरुख़ खान के लुक में ढाला

राजकोट में लोगों के रिएक्शन का इब्राहिम पर इस कदर असर पड़ा कि उन्होंने शाहरुख़ खान को कॉपी करना शुरू कर दिया। SRK की स्टाइल और चलने का ढंग समझने के लिए उन्होंने उनकी फ़िल्में देखीं। फिर वे शाहरुख़ खान के डुप्लीकेट के रूप में स्टेज शो करने लगे।

46
शाहरुख़ खान की नक़ल कर कितना कमा लेते है इब्राहिम कादरी
Image Credit : Instagram

शाहरुख़ खान की नक़ल कर कितना कमा लेते है इब्राहिम कादरी

इब्राहिम कादरी ने लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि वे संभवतः शाहरुख़ खान के सभी डुप्लिकेट्स में सबसे महंगे हैं। उनके मुताबिक़, वे इवेंट के हिसाब से अपनी फीस तय करते हैं, जो कभी 1.5 लाख रुपए होती है, कभी 2 लाख रुपए तो कभी यह 5 लाख रुपए तक भी जाती है। इब्राहिम ने यह भी कहा था कि उन्हें इवेंट्स में खूब बुलाया जाता है और इसकी बदौलत वे खूब पैसा कमा रहे हैं।

56
इब्राहिम कादरी की वजह से SRK के दूसरे डुप्लिकेट्स को भी मिलता है काम
Image Credit : Instagram

इब्राहिम कादरी की वजह से SRK के दूसरे डुप्लिकेट्स को भी मिलता है काम

इब्राहिम ने इंटरव्यू में कहा था कि जब वे कोई असाइनमेंट छोड़ देते हैं तो वह शाहरुख़ खान के अन्य डुप्लिकेट्स को मिल जाता है। वे कहते हैं, "जितने भी लुकअलाइक्स हैं, उनको भी फायदा होता है। क्योंकि मैं जब कोई काम छोड़ता हूं ना, जितना छोड़ता हूं, उसमें से कितने ही SRK के लुकअलाइक्स का काम चल जाता है। जो मुझे अफॉर्ड नहीं कर सकते, वो उनके पास जाते हैं। बेचारे फिर वो करते हैं।"

66
इब्राहिम कादरी के फॉलोअर्स की संख्या जबरदस्त
Image Credit : Instagram

इब्राहिम कादरी के फॉलोअर्स की संख्या जबरदस्त

इब्राहिम कादरी इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहते हैं। यहां उनके फॉलोअर्स की संख्या 2.4 मिलियन से ज्यादा है। खास बात यह है कि वे खुद सिर्फ एक शख्स को फॉलो करते हैं और वे हैं बॉलीवुड में किंग के नाम से मशहूर शाहरुख़ खान।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
शाहरुख़ ख़ान
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
8 PHOTOS में देखें कृति सेनन की बहन की वरमाला से लेकर सात फेरों तक की झलक
Recommended image2
आमिर खान को उनके ही बॉडीगार्ड्स ने ऑफिस से निकाला, सुनील ग्रोवर की धमाकेदार कॉमेडी का VIDEO
Recommended image3
Mardaani 3 Villain: कौन है मर्दानी 3 की ये खूंखार 'अम्मा', जो भिड़ेगी रानी मुखर्जी
Recommended image4
Mardaani 3 Trailer: और खूंखार हुई रानी मुखर्जी, ट्रेलर देख रोंगटे खड़े- सुनने मिले 2 धांसू डायलॉग
Recommended image5
Mardaani 3 Trailer Release: महिला विलेन से आमने-सामने भिड़ेंगी रानी मुखर्जी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved