MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Abhinandan Varthaman
Bulandshahr Murder Case
Kali Nand Giri
Maharashtra Baby Girl
New York AI Ban
Nepal Flood
News Pulse India World
UN Intervention Alert
Egypt Bus Accident
AIIMS Delhi News
Shivpuri News
Disha Salian Case
Nepal Flood Rescue
Hal Shashthi Vrat Katha
Delhi Bus Safety Rules
Who is Sana Ganguly?
Toxic Vs Hanuman Ansh Box Office Collection
US Missile Strike in Iran
Faridabad Student Suicide
Credit Card Closure New Rules
Yogi Adityanath AI Video Row
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • शाहरुख खान की Jawan की नई रिलीज डेट से मची इंडस्ट्री में खलबली, दूसरी फिल्मों के मेकर्स की उड़ी नींद

शाहरुख खान की Jawan की नई रिलीज डेट से मची इंडस्ट्री में खलबली, दूसरी फिल्मों के मेकर्स की उड़ी नींद

एंटरटेनमेंट डेस्क..शाहरुख खान की जवान जो 2 जून को रिलीज होने वाली है अब 7 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट चेंज होने पर ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि इस फैसले ने कई मेकर्स को अपनी फिल्मों की रिलीज पर दोबारा विचार करने पर मजबूर किया है।

3 Min read
Author : Rakhee Jhawar
Published : May 07 2023, 09:57 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19
7 सितंबर को रिलीज होगी शाहरुख खान की जवान
Image Credit : instagram

7 सितंबर को रिलीज होगी शाहरुख खान की जवान

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने शनिवार को अपनी फिल्म जवान (Jawan) को लेकर एक ऐसा धमाका किया अन्य फिल्म मेकर्स पूरी तरह से हिल गए। दरअसल, उन्होंनें इंस्टाग्राम पर एक छोटी सी क्लिप शेयर कर बताया कि उनकी फिल्म अब 2 जून को नहीं बल्कि 7 सितंबर को रिलीज हो रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29
जवान की नई रिलीज डेट घोषित
Image Credit : insatgram

जवान की नई रिलीज डेट घोषित

शाहरुख खान की जवान की नई रिलीज डेट घोषणा से अन्य कई फिल्मों की रिलीज डेट खतरे में पड़ गई है। कुछ मेकर्स अब अपनी फिल्मों की रिलीज डेट चेंज करने पर विचार कर रहे रहे हैं। इसी बीच ट्रेड एनालिस्ट्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स ने अपने विचार रखे। तकरीबन सभी का कहना है कि जवान की नई रिलीज डेट ने सबको हिला दिया है।

39
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श बोले
Image Credit : instagram

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श बोले

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श, जो आमतौर पर फिल्मों की नई रिलीज डेट्स जारी करने वाले फर्स्ट पर्सन मानें जाते हैं, ने कहा- जवान ने सबको हिला दिया। पूरा रिलीज चार्ट उल्टा हो गया है। पठान के साथ शाहरुख खान को पठान की सफलता के लिए धन्यवाद, जवान को फिलहाल सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है। कोई भी एटली के एक्शन ड्रामा से टकराना नहीं चाहता। फुकरे 3 उस तारीख को रिलीज होनी थी जिस दिन जवान रिलीज होगी। मुझे लगता है कि अजय देवगन की मैदान भी अब एक रिलीज डेट चुनेगी।

49
जवान की नई रिलीज से मची खलबली
Image Credit : instagram

जवान की नई रिलीज से मची खलबली

सीनियर ट्रेड एनालिस्ट गिरीश वानखेड़े ने कहा- गौरी खान और शाहरुख खान द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 7 सितंबर की नई तारीख की घोषणा से जाहिर तौर पर पूरे फिल्म जगत में खलबली मच गई है। 2 जून की रिलीज को लगभग 3 महीने के लिए टाल दिया गया है।

59
कई फिल्में होने वाली अगस्त-सितंबर में रिलीज
Image Credit : instagram

कई फिल्में होने वाली अगस्त-सितंबर में रिलीज

ट्रेड एनालिस्ट गिरीश वानखेड़े ने कहा- अन्य फिल्में, जो सितंबर की शुरुआत और अगस्त के अंत में रिलीज होने वाली थीं, अपनी रिलीज को समायोजित करने के लिए नई बॉक्स ऑफिस विंडो खोजने में बिजी हैं। कोई भी शाहरुख के साथ पंगा नहीं लेना चाहता है।

69
1000 करोड़ कमाने वाली पठान है नई डेट की वजह
Image Credit : instagram

1000 करोड़ कमाने वाली पठान है नई डेट की वजह

गिरीश वानखेड़े ने बताया कि शाहरुख खान की फिल्म पठान ग्लोबल डोमिनियन में 1000 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसी को देकते हुए जवान की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है ताकि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा सके।

79
5 भाषाओं में रिलीज होगी जवान
Image Credit : instagram

5 भाषाओं में रिलीज होगी जवान

शाहरुख खान की फिल्म जवान पैन इंडिया मूवी है। इसे एक साथ हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। इस हाई ऑक्टेन एक्शन फिल्म को विजय सेतुपति और नयनतारा के कारण साउथ में बढ़ावा मिलेगा।

89
इन फिल्मों को करना होगा अपनी रिलीज डेट पर विचार
Image Credit : instagram

इन फिल्मों को करना होगा अपनी रिलीज डेट पर विचार

ट्रेड एनालिस्ट का यह भी कहना है कि कोई आश्चर्य नहीं कि फुकरे 3 और विक्की कौशल की अनाम फिल्म को अपनी रिलीज की तारीखों पर पुनर्विचार करना होगा। साथ ही योद्धा और आदित्यम को अपनी रिलीज की तारीखों के बारे में दोबारा सोचना पड़ेगा।

99
फिल्मों की रिलीज डेट चेंज होने से बिगड़ती है व्यवस्था- एक्जीबिटर्स
Image Credit : instagram

फिल्मों की रिलीज डेट चेंज होने से बिगड़ती है व्यवस्था- एक्जीबिटर्स

एक्जीबिटर मनोज देसाई ने कहा- यह कहना जल्दबाजी होगी कि जवान की रिलीज डेट चेंज करना एक अच्छा निर्णय है या नहीं। हम फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बात कर रहे हैं। कौन जानता है कि कौन अपनी फिल्म रिलीज की तारीख कब बदलेगा? उन्होंने कहा कि अचानक रिलीज डेट चेंज करने से पूरी व्यवस्था बिगड़ जाती है। रिलीज की तारीखों में बदलाव के कारण असमंजस की स्थिति बन जाती है।

ये भी पढ़ें...

शाहरुख खान ने बताई Jawan से जुड़ी 8 बातें, 1 खुलासा है काफी दिलचस्प

FIR से खिचड़ी तक, TV के वो 10 लाफ्टर शो, जिसने हंसा-हंसाकर किया सभी को लोटपोट

सबसे महंगे सीन वाली 8 फिल्में, 1 की कीमत में बन जाए KGF-2 जैसी 10 मूवी

जानें क्यों वक्त पर रिलीज नहीं होगी शाहरुख खान की 200 Cr की Jawan, फंस गया 1 बड़ा पेंच

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Mirzapur The Movie Advance Booking: 'मिर्जापुर द मूवी' का धमाका, एडवांस में बिके इतने टिकट
Recommended image2
Hanuman Ansh Box Office Day 27: नीम करोली बाबा की फिल्म का बज रहा डंका, 27 वें दिन भी छापे इतने करोड़
Recommended image3
Toxic Box Office Day 8: यश-कियारा की ‘टॉक्सिक’ का निकला दम, 8वें दिन बस कमाए इतने करोड़
Recommended image4
बजट से 30 गुना कमा चुकी 'हनुमान अंश' का आएगा दूसरा पार्ट, जानिए क्या होगी कहानी?
Recommended image5
'यह फिल्म नहीं सत्संग है'...कंगना रनौत ने ‘हनुमान अंश’ लेकर कही ये बड़ी बात
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved