रणबीर के दादा शम्मी कपूर चाहते थे कि दीपिका और रणबीर की शादी हो। उन्होंने दीपिका को अपने घर कॉफी पर भी बुलाया था। शम्मी कपूर का मानना था कि दोनों एक बेहतरीन जोड़ी बनाएंगे।

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक थे। वहीं अब रणबीर के दादा शम्मी कपूर का एक पुराना इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने दीपिका और रणबीर की शादी की इच्छा व्यक्त की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शम्मी कपूर ने कही थी दिल की बात

शम्मी कपूर से जब पूछा गया था कि क्या वो चाहते हैं कि दीपिका रणबीर से शादी करें, तो उन्होंने कहा, 'दीपिका कुछ समय तक सिंगल रहेंगी और फिर जब सही समय आएगा, तो मैं उन्हें रणबीर से शादी करने के लिए कहूंगा। वो एक अद्भुत जोड़ी होगी। है न? वो लंबा है, वो भी लंबी हैं, वो अच्छा दिखता है, वो भी अच्छी दिखती हैं। हमारे समय पर ऐसी लड़कियां नहीं थीं।' वहीं शम्मी ने दीपिका को अपने घर पर कॉफी पर इनवाइट भी किया था।

इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा था, 'दीपिका से मिलने के बाद रणबीर मेरे घर लंच के लिए आए थे। इसलिए दीपिका को घर में बुलाने के लिए हमने कोई चाल नहीं चली। हमने मेरे घर पर बहुत अच्छा समय बिताया। मेरी पत्नी भी वहां थीं, मेरी पोतियां भी वहां थीं। मुझे लगता है कि अभी उन्हें अपने करियर पर ध्यान देने की जरूरत है और वो काफी अच्छा काम कर रही हैं।'

इस वजह से हुआ था रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण का ब्रेकअप

आपको बता दें फिल्म बचना ऐ हसीनों की शूटिंग के दौरान दीपिका और रणबीर को एक-दूसरे से प्यार हो गया था, लेकिन उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला और कुछ समय बाद ही वे अलग हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर ने दीपिका को धोखा दिया था, जिसके बाद वो डिप्रेशन में चली गई थीं। इसके बाद साल 2018 में दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी कर ली। वहीं साल 2022 में रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से शादी कर ली।