- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Subhas Chandra Bose Jayanti: इन 8 फिल्मों में दिखाया कैसे सुभाषचंद्र बोस ने देश के लिए किया संघर्ष
Subhas Chandra Bose Jayanti: इन 8 फिल्मों में दिखाया कैसे सुभाषचंद्र बोस ने देश के लिए किया संघर्ष
एंटरटेनमेंट डेस्क. भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नेताजी यानी सुषाभ चंद्र बोस की आज यानी 23 जनवरी को 126 बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर जानते है उनकी लाइफ पर फिल्मों के बारे में। उनकी लाइफ पर सबसे पहले फिल्म समाधी बनी थी।

1966 से सुभाष चंद्र बोस कई फिल्म मेकर्स के लिए रुचि का विषय बने। उनके वीर जीवन, दर्शन, शौर्य और उनकी मृत्यु के आसपास के रहस्यों पर कई फिल्मों का निर्माण किया गया।
1. समाधी (1950)
1950 में आई फिल्म समाधी वैसे तो सुभाष चंद्र बोस के जीवन के इर्द-निर्द नहीं घूमती है लेकिन उनके एक आईएनए सैनिक की लाइफ और देश के लिए उनके प्यार को जरूर दिखाती है। इस फिल्म में रमेश सहगल ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म में स्वतंत्रता सेनानियों और सुभाष चंद्र बोस की विचारधाराओं और राजनीतिक संघर्ष को दिखाया गया था।
2. सुभाष चंद्र (1966)
1966 में आई पीयूष बोस की बंगाली फिल्म सुभाष चंद्र में उनके जीवन की एक संक्षिप्त झलक देखने को मिली। इसमें दिखाया था कैसे बोस के विश्वास डेवलप हुए और कैसे उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। इसमें उनके बचपन से लेकर कॉलेज के दिनों तक, सिविल सेवा परीक्षा देने के उनके अनुभव को फिल्म में दिखाया गया है।
3. नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगॉटन हीरो (2004)
2004 में आई फिल्म नेताजी सुभाष चंद्र बोस : द फॉरगॉटन हीरो में सचिन खेडेकर ने लीड रोल प्ले किया था। यह फिल्म बोस के हाउस अरेस्ट से बचने, भारत छोड़ने और आईएनए की स्थापना पर फोकस थी। भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त कराने के आजाद हिंद फौज के अभियान को फिल्म में खआसतौर पर दिखाया गया है। श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जिशु सेनगुप्ता, कुलभूषण खरबंदा, दिव्या दत्ता लीड रोल में थे।
4. अमी सुभाष बोलची (2011)
2011 में आई बंगाली फिल्म अमी सुभाष बोलची को महेश मांजरेकर ने डायरेक्ट किया था और इसमें लीड रोल मिथुन चक्रवर्ती ने प्ले किया था। फिल्म में सामाजिक समस्याओं और एक व्यक्ति के संघर्ष को दिखाती है। सुभाष चंद्र बोस ने बंगाली आम आदमी के जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
5.राग देश (2017)
डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया की फिल्म राग देश 2017 में आई थी। इसमें भारत को आजादी दिलाने वाले ड्रामेटिकल ट्रायल और ऐतिहासिक घटनाओं को दिखाया गया। इसमें भारतीय राष्ट्रीय सेना के बारे में भी बताया गया जिसे नेताजी ने स्थापित किया था। देश को आजाद कराने लड़ाई लड़ी, जो बर्मा में इरावदी के तट पर लड़ी गई थी। 1945 में लाल किले के ट्रायल को भी दिखाया गया, जहां अंग्रेजों ने आईएनए सैनिकों पर पाखण्डी और जापानी कठपुतली होने के आरोप लगाए थे। फिल्म में अमित साध और कुणाल कपूर लीड रोल में थे।
6. बोस: डेड/अलाइव (2017)
9 पार्ट की टीवी सीरीज बोस: डेड/अलाइव 2017 में आई थी। राजकुमार राव वाली इस सीरीज को नेताजी की रहस्यमय मौत की परिस्थितियों के आसपास बुना गया। यह सीरीज लेखक औज धर की 2012 में आई बुक इंडियाज बिगेस्ट कवर-अप पर आधारित थी। यह सीरीज उन षड्यंत्र सिद्धांतकारों को बताने की कोशिश करती है कि 18 अगस्त, 1945 को ताइवान में एक विमान दुर्घटना में सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु नहीं हुई थी। इस सीरीज को एकता कपूर द्वारा निर्देशित किया गया था।
7. गुमनामी (2019)
फिल्म गुमनामी मुखर्जी आयोग की सुनवाई पर आधारित है, जो 1999 से 2005 तक हुई थी और इस दौरान सुभाष चंद्र बोस के निधन के बारे में तीन सिद्धांतों का पता लगाया गया था। इसमें दिखाया कि एक खोजी पत्रकार सरकारी वकील के खिलाफ खड़ा हो जाता है।
8. द फॉरगॉटन आर्मी (2020)
कबीर खान की 6 एपिसोड की डॉक्यूमेंट्री, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम गई थी, इसमें बोस के भारतीय राष्ट्रीय सेना के सैनिकों के तथ्यों और संघर्षों को बयां करती है।
ये भी पढ़ें..
आखिर कैसे BOX OFFICE पर साउथ की 4 फिल्में कमा पाई 700 Cr, जानें देश-विदेश में HIT होने का फंडा
वो 8 साल जब BOX OFFICE पर उठे और फिर गिरते चले गए शाहरुख खान, 11 फिल्मों में इतनी रही FLOP
क्या FLOP रोहित शेट्टी कर रहे Chennai Express 2 बनाने की तैयारी ? फिर साथ दिखेंगे शाहरुख-दीपिका
नहीं रूक रही इस साउथ स्टार की फिल्म की तूफानी पारी, अब तक कमाए इतने करोड़, जानें बाकी मूवीज का हाल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।