- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Thamma Box Office Day 2: रश्मिका मंदाना की मूवी की बंपर कमाई, 50 CR से इतनी दूर
Thamma Box Office Day 2: रश्मिका मंदाना की मूवी की बंपर कमाई, 50 CR से इतनी दूर
Thamma Box Office Collection Day 2: थम्मा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में अनुमानित ₹24.00 करोड़ की कमाई की। पेश है थम्मा का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी।

मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी 'थम्मा' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म ने दिवाली पर दमदार शुरुआत की है। वहीं दूसरे दिन भी अच्छी कमाई कर रही है।
दिवाली (मंगलवार) को 24 करोड़ रुपये की शुरुआत के बाद, 'थम्मा' की कमाई में दूसरे दिन (बुधवार) गिरावट देखी गई हालांकि त्योहार के ठीक बाद यह एक कामकाजी दिन था। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी।
बुधवार, 22 अक्टूबर 2025 को थामा की हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 23.88% रही।सुबह के शो: 10.21% तो दोपहर के शो: 29.47% वहीं शाम के शो: 31.96% सीटें रिजर्व रहीं। वहीं रात के शो के आंकड़े अगले दिन 23 अक्टूबर को प्राप्त होंगे।
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, 'थम्मा' ने दूसरे दिन (रात 10.30 बजे तक) लगभग ₹ 18.00 Cr * ( early estimates) की कमाई की। देर रात के शो की संख्या को ध्यान में रखते हुए यह आंकड़ा और भी ज़्यादा होने की संभावना है, जिससे दूसरे दिन की कुल कमाई 20 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।
इसके साथ ही, पहले दो दिनों में फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन अनुमानित ₹ 42.00 Cr करोड़ रुपये है, और बुधवार के अंत तक इसके 45 करोड़ रुपये को पार करने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें-
Indian Idol: उदित नारायण ने ऋषिकेश संग लगाया तड़का, Shreya Ghoshal हुईं फिदा
मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि फिल्म की असली परीक्षा अब शुरू होगी क्योंकि दिवाली के बाद के सप्ताह के दिन (बुधवार और गुरुवार) शुरु होंगे। ये दिन तय करेंगे कि फिल्म कितने और खिंचेगी।
ये भी पढ़ें-
Thamma के शूट में Rashmika Mandanna की हो गई थी ऐसी हालत, देखें PICS
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।