VIDEO: मलाइका अरोड़ा ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में किया ऐसा डांस, जिसे देख भड़क उठे लोग

मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो रिवीलिंग डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। अब इस वीडियो को देखने के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

/ Updated: Jun 26 2023, 01:24 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को बीती रात (25 जून) अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में जाते हुए स्पॉट किया गया था। अब इस पार्टी का एक इनसाइड वीडियो सामने आया है, जिसमें मलाइका किसी शख्स के साथ जमकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मलाइका अपने ही फेमस सॉन्ग 'छैयां छैयां' पर खूब कमर मटकाती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका रेड और व्हाइट कलर के फिटेड गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

अब मलाइका का यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग मलाइका के इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, 'बेचारी खुद को 20 साल का समझ रही।' दूसरे ने लिखा, 'लगता है मलाइका को दारू ज्यादा चढ़ गई है।' वहीं तीसरे ने लिखा, ‘50 सालों से दो ही गाने पर डांस कर रहीं- मुन्नी बदनाम हुई और छैया छैया।’

Read more Articles on