मेट गाला 2023 में Oops मूमेंट का शिकार होते-होते बचीं प्रियंका चोपड़ा, देखें वीडियो

प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो मेट गाला 2023 से बाहर निकलते हुए स्लिप हो जाती हैं। हालांकि इस दौरान उनके पति उनका निक जोनस उनको संभाल लेते हैं। अब निक का ये जेस्चर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

/ Updated: May 04 2023, 11:40 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने पति निक जोनस के साथ मेट गाला 2023 की आफटर पार्टी से निकलती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि इस दौरान उनका बैलेंस बिगड़ जाता है, लेकिन निक उनका हाथ पकड़कर तुरंत उन्हें संभाल लेते हैं और वो गिरते-गिरते बच जाती हैं। अब दोनों के इस वायरल वीडियो को देख फैंस कपल की बॉन्डिग की तारीफ कर रहे हैं और दोनों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, 'कोई आपका हाथ थामे रहे ये दुनिया की सबसे अच्छी फीलिंग है। प्रियंका आप बहुत लकी हैं।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'प्रियंका के पास निक हैं, जो हमेशा हर सिचुएशन में उनके लिए खड़े रहे हैं। लॉट्स ऑफ लव एंड रिस्पेक्ट फॉर देम।'

आपको बता दें मेट गाला 2023 की आफटर पार्टी में प्रियंका का लुक काफी क्लासी लग रहा था। उन्होंने गोल्डन जूलरी के साथ रेड स्लिट गाउन कैरी किया था। वहीं निक ब्लैक टक्सीडो सूट में हैंडसम लग रहे थे।