अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर फिल्म के पहले पोस्टर शेयर किए हैं, जिनमें शाहिद कपूर और कृति सेनन भी नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म का फर्स्ट लुक 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

शादी के बाद रश्मिका मंदाना ने अपनी पहली फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इतना ही नहीं, लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने यह भी साफ़ कर दिया है कि इस फिल्म का टीजर कब देखने को मिलेगा। हम बात कर रहे हैं 'कॉकटेल 2' की, जो रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। रश्मिका के अलावा इस फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन की भी अहम् भूमिका होगी। फिल्म की पूरी कास्ट ने इसके पहले पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इसके साथ इसकी रिलीज डेट और इसके फर्स्ट लुक रिवील होने की तारीख भी बताई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रिलीज होगी 'कॉकटेल 2'?

हाल ही में विजय देवरकोंडा के साथ शादी के बंधन में बंधीं रश्मिका मंदाना ने 'कॉकटेल 2' के पहले पोस्टर शेयर करते हुए लिखा,"कॉकटेल 2 का फर्स्ट लुक 18 मार्च को सिर्फ सिनेमाघरों में रिलीज होगा।" उन्होंने तीन पोस्टर शेयर किए हैं, जिनमें से एक में वे, दूसरे में शाहिद कपूर और तीसरे में कृति सेनन दिखाई दे रही हैं। पोस्टर्स पर फिल्म की रिलीज डेट भी लिखी हुई है, जो 19 जून 2026 है। पोस्ट सामने आने के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गया है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। जनवरी में फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह फिल्म शाहिद कपूर और कृति सेनन की दूसरी साथ वाली फिल्म है। इससे पहले दोनों 2024 में आई फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में साथ नजर आए थे। वहीं रश्मिका पहली बार शाहिद कपूर के साथ काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 का इकलौता स्टार, जिसकी 2026 में आएंगी 7 फ़िल्में, एक पहले ही हो चुकी रिलीज

View post on Instagram

रश्मिका मंदाना के रिसेप्शन में जुटी थी पूरी टीम

रश्मिका मंदाना ने हाल ही में विजय देवरकोंडा से उदयपुर में शादी की थी। इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में हुए उनके रिसेप्शन में कृति सेनन, निर्देशक होमी अदजानिया और मैडॉक फिल्म्स के प्रमुख दिनेश विजन भी शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 का एडवांस बुकिंग में बड़ा ब्लास्ट, रिलीज से पहले ही बनी 2026 की चौथी सबसे कमाऊ मूवी

'कॉकटेल' को मिला था शानदार रिस्पॉन्स

‘कॉकटेल 2’ का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं, जिन्होंने 2012 में आई फिल्म ‘कॉकटेल’ भी बनाई थी। फिल्म के पहले पार्ट में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में थे। लगभग 53 करोड़ में बनी 'कॉकटेल' 74.48 करोड़ कमाकर हिट रही थी।