रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर Netflix रिलीज के बाद पाकिस्तान में ट्रेंड कर रही है। थिएटर रिलीज न मिलने के बावजूद फिल्म को OTT पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और दर्शक इसकी स्पाई थ्रिलर स्टोरी और विवादित बैकग्राउंड पर चर्चा कर रहे हैं।

रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई करने के बाद अब ओटीटी पर भी नया रिकॉर्ड बनाती दिख रही है। दिलचस्प बात यह है कि जिस फिल्म को थिएटर रिलीज के दौरान पाकिस्तान में स्क्रीन नहीं मिली, वही फिल्म अब नेटफ्लिक्स पाकिस्तान पर नंबर 1 ट्रेंड कर रही है। डिजिटल रिलीज के कुछ ही दिनों में वहां दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्सुकता देखी जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पाकिस्तानी दर्शकों का पॉज़िटिव रिएक्शन

सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स, जो खुद को पाकिस्तान से बताते हैं, फिल्म की तारीफ करते नजर आए। कुछ दर्शकों ने कहा कि फिल्म में रिसर्च नज़र आती है और किरदारों को स्टीरियोटाइप तरीके से पेश नहीं किया गया। वहीं कुछ लोगों ने इसे “हाल के सालों की सबसे दमदार बॉलीवुड फिल्मों में से एक” तक बता दिया। हालांकि, फिल्म के राजनीतिक एंगल पर बहस भी जारी है, लेकिन दर्शकों की जिज्ञासा साफ दिख रही है और यही वजह है कि नेटफ्लिक्स पर इसकी व्यूअरशिप तेजी से बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें : Border 2 Day 11 Collection : सनी देओल की फिल्म ने 'पद्मावत' को पछाड़ा, अगला टारगेट ये 7 फ़िल्में

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का शानदार प्रदर्शन

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही भारत और दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिडिल ईस्ट और पाकिस्तान में रिलीज ना होने के बावजूद मूवी ने दुनियाभर में 1350 करोड़ रुपए की कमाई की। अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज के बाद पाकिस्तान में इसकी लोकप्रियता इस बात का संकेत दे रही है कि वहां के दर्शक भी फिल्म को लेकर खासा दिलचस्पी रखते थे।

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को लेकर इतनी चर्चा क्यों?

‘धुरंधर’ एक जासूसी थ्रिलर है जिसमें रणवीर सिंह भारतीय एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं, जो दुश्मन नेटवर्क के भीतर घुसपैठ करता है। कहानी में रियल घटनाओं की झलक और फिक्शन का मिश्रण है, जिसने दर्शकों को बांधे रखा है। फिल्म में सिर्फ एक देश को खलनायक की तरह दिखाने के बजाय जटिल राजनीतिक और अपराध जगत की परतों को भी दिखाया गया है। यही वजह है कि इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं।

यह भी पढ़ें : Netflix Top 5 Films: नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी गईं ये 5 मूवी, 'धुरंधर' तोड़ेगी यह रिकॉर्ड?

‘धुरंधर’ के सीक्वल को लेकर भी बढ़ी उम्मीदें

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ के मेकर्स पहले ही इसके सीक्वल का ऐलान कर चुके हैं। यह फिल्म ‘धुरंधर : द रिवेंज’ नाम से रिलीज होगी। अब जबकि ‘धुरंधर’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी इंटरनेशनल चर्चा बटोर रही है तो साफ है कि अगली किस्त को लेकर उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ने वाली हैं। बता दें कि ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों की भी अहम् भूमिका है।