- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- Friday Release: नवम्बर के आखिरी शुक्रवार आईं ये 7 हिंदी फ़िल्में, कोई रोमांटिक, कोई हॉरर कॉमेडी!
Friday Release: नवम्बर के आखिरी शुक्रवार आईं ये 7 हिंदी फ़िल्में, कोई रोमांटिक, कोई हॉरर कॉमेडी!
थिएटर्स में इस शुक्रवार एक-दो नहीं, बल्कि अलग-अलग जॉनर की 7 हिंदी फ़िल्में रिलीज हुई हैं। खास बात यह है कि सबसे ज्यादा चर्चा सिर्फ एक फिल्म की हो रही है। जबकि बाकी 6 का इतना प्रचार-प्रसार नहीं है। जानिए शुक्रवार को रिलीज हुईं सभी मूवीज के बारे में...

1.तेरे इश्क में
यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। फिल्म में धनुष और कृति सेनन लीड रोल में हैं। आनंद एल. राय ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है, जबकि भूषण कुमार इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म तमिल में भी रिलीज हुई है।
2.गुस्ताख इश्क
विजय वर्मा और फातिमा सना शेख इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में लीड रोल में हैं। नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी जैसे कलाकार भी इसमें अहम् किरदार में हैं। विभु पुरी ने फिल्म को डायरेक्ट किया है और मनीष मल्होत्रा इसके प्रोड्यूसर हैं।
यह भी पढ़ें : Mastiii 4 Vs 120 Bahadur: पहले हफ्ते मस्ती 4 पर भारी 120 बहादुर, पर बजट निकालने से दोनों कोसों दूर!
3.मी नो पॉज मी प्ले
यह सोशल ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन समर के. मुखर्जी ने किया है। मनोज कुमार शर्मा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। काम्या पंजाबी, दीपशिखा नागपाल, मनोज कुमार शर्मा, करण सिंह छाबड़ा, सुधा चंद्रन और अमन वर्मा जैसे कलाकारों ने फिल्म में अहम् किरदार निभाए हैं।
4.आत्माराम लाइव
यह हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन निहारिका साहनी ने किया है। फिल्म में आयना शर्मा, आकाशदीप सिंह और विट्टल छेड़ा जैसे कलाकारों ने काम किया है।
यह भी पढ़ें : Sanjay Dutt की वो 6 फ़िल्में, जो 2026 में होंगी रिलीज, 2 साउथ की, 3 में बनेंगे विलेन
5. कैसी ये पहेली
इस मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म का डायरेक्शन अनन्यब्रत चक्रवर्ती ने किया है और निशु दीक्षित इसकी प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में सुकांत गोयल, साधना सिंह, रजित कपूर, चित्तरंजन गिरी, राहुल मुहुकिया और निशु दीक्षित जैसे कलाकारों ने अहम् भूमिका निभाई है।
6.फकिरीयत
यह भक्ति ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक ऐसी गुरुमाई की जिंदगी के बारे में बताया गया है, जो एक संत थीं और सादगी से रहती थीं। फिल्म में दीपा परब, अनीशा सबनीस, अक्षय वर्तक, विनीत शर्मा और नयन जाधव जैसे कलाकारों की अहम् भूमिका है। फिल्म का डायरेक्शन संतोष मांजरेकर ने किया है। गुरुमाई मां रुद्रात्मिका इसकी प्रोड्यूसर हैं।
7.जूटोपिया 2
वैसे तो यह हॉलीवुड की बडी कॉप कॉमेडी फिल्म है, लेकिन यह अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी और तमिल-तेलुगु में भी देखने को मिलेगी। फिल्म का डायरेक्शन बायरन हावर्ड ने किया है। श्रद्धा कपूर ने फिल्म के हिंदी वर्जन में जूडी होप्स के किरदार को आवाज़ दी है।
अन्य भाषाओं की ये 4 फ़िल्में भी हुईं रिलीज
- एटर्निटी (इंग्लिश)
- यमला (पंजाबी)
- अधूरा किंग तालुका (तेलुगु, कन्नड़)
- रिवॉल्वर रीटा (तमिल, तेलुगु)
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।