MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • 2025 की 10 सबसे कमाऊ तेलुगु फ़िल्में, पवन कल्याण की OG ने पहले दिन ही टॉप 3 में बनाई जगह

2025 की 10 सबसे कमाऊ तेलुगु फ़िल्में, पवन कल्याण की OG ने पहले दिन ही टॉप 3 में बनाई जगह

पवन कल्याण की फिल्म They Call Him OG यानी 'OG' ने पहले दिन ही 2025 की टॉप 3 सबसे कमाऊ तेलुगु फिल्मों में जगह बना ली है। हम बात कर रहे हैं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की। अब इस साल की सिर्फ दो फ़िल्में OG से आगे हैं, जो जल्दी ही पीछे होंगी…

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Sep 26 2025, 12:13 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
पवन कल्याण की OG ने वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की?
Image Credit : Film

पवन कल्याण की OG ने वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की?

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो OG ने दुनियाभर में ग्रॉस 155 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। सुजीत के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत में पेड प्रीव्यू से 20.25 करोड़ रुपए कमाए और रिलीज वाले दिन इसकी नेट कमाई 70 करोड़ रुपए रही। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 100 करोड़ रुपए से ज्यादा हुआ। बाकी 55 करोड़ रुपए के आसपास की कमाई इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से की है।

इसे भी पढ़ें : Pawan Kalyan की OG पहले दिन ही 100 करोड़ के करीब, जानिए कितनी कर ली कमाई?

25
नागार्जुन की 'कुबेरा' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा
Image Credit : Film

नागार्जुन की 'कुबेरा' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा

OG ने नागार्जुन, धनुष और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कुबेरा' को पीछे छोड़ दिया है। 20 जून 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 138.85 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था। शेखर कम्मुला के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 120 से 150 करोड़ रुपए बताया जाता है। यानी कि यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई।

35
OG से आगे 2025 की बस दो तेलुगु फ़िल्में
Image Credit : Film

OG से आगे 2025 की बस दो तेलुगु फ़िल्में

OG पहले दिन के कलेक्शन के बाद अब यह फिल्म सिर्फ वेंकटेश दग्गुबती स्टारर 'संक्रांतिकी वस्तुनाम' (ब्लॉकबस्टर) और राम चरण स्टारर 'गेम चेंजर' (डिजास्टर) पीछे है। दोनों तेलुगु फ़िल्में क्रमशः 14 जनवरी 2025 और 10 जनवरी 2025 को रिलीज हुई थीं। अनिल रविपुड़ी के निर्देशन वाली 'संक्रांतिकी वस्तुनाम' ने दुनियाभर में 256.54 करोड़ रुपए और एस. शंकर डायरेक्टेड 'गेम चेंजर' ने वर्ल्डवाइड 191.81 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

45
2025 की टॉप 10 तेलुगु फ़िल्में (कमाऊ के लिहाज से)
Image Credit : Film

2025 की टॉप 10 तेलुगु फ़िल्में (कमाऊ के लिहाज से)

  1. 'संक्रांतिकी वस्तुनाम' : 256.54 करोड़ रुपए
  2. गेम चेंजर : 191.81 करोड़ रुपए
  3. .OG : 155 करोड़ रुपए
  4. कुबेरा : 138.85 करोड़ रुपए
  5. डाकू महाराज : 125.60 अरोड़ रुपए
  6. मिराय : 122.49 करोड़ रुपए
  7. हिट 3 : 120.58 करोड़ रुपए
  8. हरि हर वीर मल्लू  : 117.16 करोड़ रुपए
  9. थंडेल : 89.45 करोड़ रुपए
  10. किंगडम :  82.68 करोड़ रुपए
55
Top 5 सबसे बड़ी ओपनर्स से पीछे OG
Image Credit : Film

Top 5 सबसे बड़ी ओपनर्स से पीछे OG

अगर ऑलटाइम टॉप 5 इंडियन ओपनर्स की बात करें तो OG इनसे पीछे है। इस लिस्ट में टॉप 3 फिल्मों ने तो वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई पहले दिन की। ये हैं वो टॉप 5 फ़िल्में:-

  1. पुष्पा 2 : द रूल (तेलुगु) : 274 करोड़ रुपए
  2. RRR (तेलुगु) : 223 करोड़ रुपए
  3. बाहुबली 2 (तेलुगु) : 215 करोड़ रुपए
  4. KGF Chapter 2 (कन्नड़): 159 करोड़ रुपए
  5. सलार पार्ट 1 : सीजफायर (तेलुगु) ; 158 करोड़ रुपए

इस लिस्ट में 'OG' छठे नंबर पर है। इसने टॉप 10 में शामिल 'कुली' (तमिल), Leo (तमिल), जवान (बॉलीवुड) और एनिमल (बॉलीवुड) को पीछे छोड़ दिया है, जिनकी वर्ल्डवाइड कमाई क्रमशः 153 करोड़ रुपए, 143 करोड़ रुपए, 128 करोड़ रुपए और 116 करोड़ रुपए हुई।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
पवन कल्याण

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Priyanka Chopra- Nick Jonas का सबसे मुश्किल दौर, 12-12 घंटे अस्पताल में कटीं दर्दभरी रातें!
Recommended image2
Dhurandhar 2 से पंगा लेने डरा ये डायरेक्टर, पोस्टपोन की अपनी फिल्म-बताई नई डेट
Recommended image3
Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Recommended image4
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम
Recommended image5
Grammy Awards 2026 Red Carpet : इन 10 हसीनाओं ने गिराईं हुस्न की बिजलियां, देखें PHOTOS
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved