आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म एक दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। फिल्म की रिलीज को 12 दिन हो गए हैं और ये अभी 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई। फिल्म में जुनैद खान और साई पल्लवी लीड रोल में थे और इसे सुनील पांडे ने डायरेक्ट किया था। फिल्म फ्लॉप होने के बाद जुनैद ने कहा है कि अब वो अपने डैड से नए प्रोजेक्ट पर चर्चा नहीं करेगा। 

Junaid Khan On Father Aamir Khan: आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की हालिया रिलीज फिल्म एक दिन दर्शकों को पसंद नहीं आई। नतीजा ये रहा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई। इस फिल्म को आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन के बैनर तले प्रोड्यूस किया था। फिल्म को लेकर खूब प्रमोशन किया गया और कई बार इसकी स्क्रीनिंग भी रखी गई, लेकिन ये जलवा नहीं दिखा पाई। इसी बीच जुनैद ने अपने पापा आमिर को लेकर एक चौंकाने वाली बात कही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पापा आमिर खान को लेकर क्या बोले जुनैद

फिल्म एक दिन के डिजास्टर साबित होने के बाद जुनैद खान ने अपने हालिया इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले खुलासे किए और पापा आमिर खान को लेकर भी झटका देने वाली बात कही। उन्होंने कहा- ‘हमें इस फिल्म से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म कमाल नहीं दिखा पाई। कभी-कभी ऐसा होता है। ये वो फिल्म थी, जो मुझे पसंद थी, मैंने बहुत एंजॉय किया था। मुझे लगता है कि बहुत से लोगों को ये पसंद आई, लेकिन ज्यादातर लोगों ने इसे पसंद नहीं भी किया’। जुनैद से जब ये सवाल पूछा गया कि क्या वो अपने प्रोजेक्ट्स को साइन करने से पहले पिता से चर्चा करते हैं? सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने नहीं, क्योंकि ये गलती फिल्म एक दिन के साथ की है और नतीजा सबके सामने है। उन्होंने पुरानी बात शेयर करते हुए कहा कि फिल्म एक दिन को ओरिजिनली महाराज के डायरेक्टर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा बनाने वाले थे। महाराज के बाद फिल्म की शूटिंग भी शुरू होनी थी। उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट पर सेकंड ओपिनियन लेने की सोची और पापा आमिर खान से बात की, इसके बाद सबकुछ बदल गया। जब पापा ने स्क्रिप्ट पढ़ी तो उन्होंने कहा कि ये फिल्म वो प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म बनाने में 5 साल लगे और आखिरकार ये फ्लॉप साबित हुई।

ये भी पढ़ें... Ranveer Singh New Film: रणवीर सिंह के हाथ लगी नई फिल्म, कैसा होगा रोल-कब शुरू होगी शूटिंग?

फिल्म एक दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म एक दिन 1 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.37 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे दिन इसने 1.20 करोड़ कमाए। तीसरे दिन इसने 1.07 करोड़ कमाए। चौथे दिन से फिल्म की कमाई करोड़ों से लाखों पर आ गई। चौथे दिन इसने 29 लाख, पांचवें दिन 32 लाख और छठे दिन 25 लाख की कमाई की। 10वें दिन फिल्म ने 11 लाख और 11वें दिन 2 लाख ही कमाई पाई। फिल्म का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक नेट कलेक्शन 4.25 करोड़ हुआ है और ग्रॉस कलेक्शन 4.99 करोड़। फिल्म ने वर्ल्डवाइड अभी तक 5.44 करोड़ कमाए हैं। बता दें कि फिल्म का बजट 15 करोड़ है।

ये भी पढ़ें... अमिताभ बच्चन की वो फिल्म, जिसके बॉलीवुड ही नहीं साउथ में भी धड़ाधड़ बने रीमेक