Will KKK 15 Replace Laughter Chefs 3?: क्या अब दर्शकों का पसंदीदा टीवी शो 'Laughter Chefs 3' खत्म होने वाला है? इसकी जगह जुलाई से एक बड़ा रियलिटी शो टेलिकास्ट होगा।
टीवी रियलिटी शो पसंद करने वाले ऑडियंस के लिए आने वाले हफ्ते काफी रोमांचक साबित हो सकते हैं। एक ओर जहां रोहित शेट्टी का चर्चित स्टंट-बेस्ड शो Khatron Ke Khiladi 15 वापसी की तैयारी में है, वहीं दूसरी ओर Laughter Chefs 3 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही टीवी के वीकेंड प्रोग्रामिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक शो की प्रीमियर डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के अनुसार Khatron Ke Khiladi 15 जुलाई 2026 के पहले सप्ताह में ऑन एयर हो सकता है। हर साल की तरह इस बार भी शो को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Laughter Chefs 3 होने वाला है बंद?
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्तमान में वीकेंड स्लॉट पर प्रसारित हो रहा Laughter Chefs 3 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच सकता है। गॉसिप्स टीवी की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शो का ग्रैंड फिनाले 28 जून 2026 को प्रसारित किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है, तो रविवार को फिनाले एपिसोड के प्रसारण के बाद वीकेंड स्लॉट खाली हो जाएगा, जिसे Khatron Ke Khiladi 15 भर सकता है। हालांकि चैनल या शो के निर्माताओं ने अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है। Laughter Chefs 3 ने अपने अनोखे कॉन्सेप्ट और मजेदार कंटेंट की वजह से दर्शकों का दिल जीता है। शो में कई पॉपुलर सितारे नजर आ रहे हैं, इन सभी सितारों की कॉमेडी और कुकिंग चुनौतियों ने शो को लगातार टीआरपी दिलाई है।
और पढ़ें - मुकेश खन्ना ने ऐसी कौन-सी 'भीष्म प्रतिज्ञा' तोड़ी कि मच गया बवाल, लोग बोले- शक्तिमान भी बिक गया
Khatron Ke Khiladi 15 में होंगे ये कंटेस्टेंट्स
इस बार शो में टीवी इंडस्ट्री, रियलिटी शोज और सोशल मीडिया की कई चर्चित हस्तियां हिस्सा लेने वाली हैं। रिपोर्ट्स में जिन नामों की चर्चा हो रही है, वो गौरव खन्ना, रूबीना दिलैक, करण वाही, जैस्मीन भसीन, हर्ष गुजराल, शगुन शर्मा, फरहाना भट्ट, ओरहान अवत्रामणि, ऋत्विक धनजानी, अविका गौर, रूहानिका धवन और विशाल आदित्य सिंह हैं। हालांकि इन नामों की भी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।
और पढ़ें - कौन है यह एक्टर जो कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ पछताया, BJP में आया तो 24 घंटे में छोड़ी पार्टी
केप टाउन से सामने आ रहे BTS वीडियो
शो की शूटिंग इस समय दक्षिण अफ्रीका के खूबसूरत शहर Cape Town में चल रही है। कई संभावित कंटेस्टेंट्स ने सोशल मीडिया पर शूटिंग से जुड़े बिहाइंड-द-सीन्स फोटो और वीडियो शेयर किए हैं, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो जून के अंत में Laughter Chefs 3 का सफर खत्म हो सकता है और जुलाई की शुरुआत में Khatron Ke Khiladi 15 वीकेंड स्लॉट संभाल सकता है। फिलहाल दर्शकों को दोनों शोज के मेकर्स की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है। एक बात तय है कि Khatron Ke Khiladi 15 के आने से टीवी पर एक बार फिर रोमांच, स्टंट और एडवेंचर का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा, जबकि Laughter Chefs 3 के फैंस शो के संभावित फिनाले को लेकर इमोशनल नजर आ रहे हैं।
