Mohanlal Drishyam 3 Advance Booking: सुपरस्टार मोहनलाल अपनी नई फिल्म दृश्यम 3 के साथ सिनेमाघरों में तहलका मचाने आ रहे हैं। फैन्स लंबे समय से इस मूवी को देखने का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और लोग दनादन टिकट बुक करा रहे हैं। सामने आए आंकड़े से पता चल रहा है कि फिल्म ने शानदार कमाई कर ली है। 

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की मच अवेटेड फिल्म दृश्यम 3 ने सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच इस एक अलग ही दीवानगी देखने को मिल रही है। मूवी की रिलीज में अभी 4 दिन बाकी हैं लेकिन इसने पहले दिन की वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग में 14 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अकेले केरल और खाड़ी देशों में फिल्म की टिकट की ताबड़तोड़ बिक्री हो रही है। फिल्म का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन भी रिकॉर्ड तोड़ होने की उम्मीद की जा रही है। आइए, पढ़ते हैं डिटेल में पूरी रिपोर्ट..

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 की कितनी हुई एडवांस बुकिंग

दृश्यम 3 को लेकर दर्शकों के बीच एक अलग बज बना हुआ है। डायरेक्टर जीतू जोसेफ और सुपरस्टार मोहनलाल की ये क्राइम-थ्रिलर फिल्म मलयालम सिनेमा की सबसे सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है, जिसमें कई राज से पर्दा हटेगा और कई नए खुलासे होंगे। इसी बीच ताजा जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मूवी की एडवांस बुकिंग जोरों पर चल रही है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फिल्म ने प्री टिकट सेल में घरेलू बाजार में केरल सबसे अच्छा परफॉर्म किया है। यहां एडवांस बुकिंग 4.50 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है, जिसमें फैन शो भी शामिल हैं। इंटरनेशनल लेवल की बात करें तो गल्फ एरिया सबसे मजबूत विदेशी बाजार बनकर सामने आया है। खाड़ी देशों ने 430,000 अमेरिकी डॉलर से ज्यादा की कमाई हुई है, जो लगभग 4.12 करोड़ के बराबर है। दुनियाभर में वीकेंड की प्री टिकट सेल 18.50 करोड़ के करीब पहुंच गई है। फिल्म की रिलीज में अभी 4 दिन बचे हैं और उम्मीद की जा रही है एडवांस बुकिंग में कमाई का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें.. Ram Charan Last 5 Movies: कैसा रहा राम चरण की आखिरी 5 फिल्मों का हाल, कितनी HIT-कितनी FLOP

कब रिलीज होगी फिल्म दृश्यम 3

मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 21 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। डायरेक्टर जीतू जोसेफ की इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में मोहनलाल के साथ मीना, अंसीबा हसन, एस्थर अनिल, सिद्दीकी, आशा शरथ और मुरली गोपी नजर आएंगे। बता दें कि हिंदी में भी दृश्यम 3 आ रही है, जिसमें अजय देवगन लीड रोल में नजर आएंगे। हालांकि, इस बार साउथ और बॉलीवुज फिल्मों की कहानी अलग-अलग होगी। अजय की फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसमें उनके साथ श्रिया सरन, तब्बू, इशिता दत्ता नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें.. Shocking Bollywood Divorce: वो 6 कपल जिनके तलाक ने चौंकाया, एक जोड़ा 19 साल बाद हुआ था अलग