Naagin 7 Grand Finale Spoiler Twist Ideas: नागिन 7 फिनाले में क्या बड़ा होने जा रहा है? दमदार ट्विस्ट में कौनसी तीन एक्ट्रेस अब अनंता का बदला देने शो में आ रही हैं? नागिनों के साथ बड़ा ट्विस्ट लेकर आया प्रोमो वीडियो किस दिन टेलिकास्ट होगा?
टीवी का पॉपुलर सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ इन दिनों अपने फिनाले को लेकर जबरदस्त चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है। दावा किया जा रहा है कि शो के ग्रैंड फिनाले में अनंता का बदला लेने के लिए 3 बड़ी एक्ट्रेस की एंट्री हो सकती है। हालांकि, इसे लेकर अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन सामने नहीं आई है। ऐसे में फैंस के बीच यह सवाल लगातार बना हुआ है कि क्या वाकई ‘नागिन 7’ का फिनाले इतना बड़ा ट्विस्ट लेकर आने वाला है?

6 और 7 जून को होगा ग्रैंड फिनाले?
रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक, ‘नागिन 7’ का ग्रैंड फिनाले 6 और 7 जून को दिखाया जा सकता है। कहा जा रहा है कि फिनाले एपिसोड में कहानी जबरदस्त मोड़ लेने वाली है। हालांकि चैनल या मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है, जिससे फैंस थोड़े कन्फ्यूज भी नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें - Maid Salary Debate: घरेलू सहायिका की 10000 सैलरी पर भिड़ीं 2 एक्ट्रेस, एक ने दूसरे को सुनाया
अनंता का बदला लेंगी 3 एक्ट्रेस?
फिनाले से जुड़ी सबसे बड़ी चर्चा यह है कि प्रियंका चाहर चौधरी की अनंता अकेली नहीं होंगी, बल्कि उनके साथ पिछली सीजन की पॉपुलर नागिनें भी नजर आ सकती हैं। वायरल प्रोमो में दावा किया गया है कि अनीता हसनंदानी, तेजस्वी प्रकाश और दिव्या अग्रवाल की एंट्री फिनाले में हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो तीन नागिनें मिलकर दुश्मनों से बदला लेती नजर आ सकती हैं। हालांकि यह साफ नहीं है कि वायरल वीडियो फैन मेड प्रोमो है या फिर शो का असली प्रोमो।
सोशल मीडिया पर फैंस क्यों हुए कन्फ्यूज?
वायरल प्रोमो को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस की अलग-अलग राय देखने को मिल रही है। कुछ लोगों को लग रहा है कि यह शो का ब्लॉकबस्टर फिनाले हो सकता है, वहीं कई यूजर्स इसे पुरानी क्लिप्स जोड़कर बनाया गया वीडियो बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, ‘चैनल ने अभी इस हफ्ते का प्रोमो तक रिलीज नहीं किया, तो अगले हफ्ते का प्रोमो कैसे आ सकता है?’ ऐसे में फैंस से खबर को वेरिफाई करने की अपील भी की जा रही है।
और पढ़ें - Movies In Theatres: बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर मूड के लिए थिएटर में मौजूद हैं ये 10 दमदार फिल्में
क्या अनंता और आर्यमान हो जाएंगे एक?
कहानी में बड़ा ट्विस्ट यह भी देखने को मिल सकता है कि अपने दुश्मनों को हराने के बाद अनंता अपने प्यार का इजहार आर्यमान से करेंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यमान भी समझ जाएंगे कि दोनों एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं। इतना ही नहीं, नागलोक के लोग अनंता को अपनी रानी भी बना सकते हैं और उनका भव्य राजतिलक होता दिख सकता है।
नागों की सेना के साथ लौटेंगी अनंता
फिनाले एपिसोड में बदले का एंगल भी काफी दमदार दिखाया जा सकता है। कहा जा रहा है कि अनंता आर्यमान के पूरे परिवार से बदला लेने के लिए बड़ा कदम उठाएंगी। इस बार वह अकेली नहीं होंगी, बल्कि उनके साथ नागों की पूरी सेना भी दिखाई दे सकती है, जिससे फिनाले और ज्यादा धमाकेदार बन सकता है।
10 साल से दर्शकों का फेवरेट है ‘नागिन’
एकता कपूर का ‘नागिन’ फ्रेंचाइजी साल 2015 में शुरू हुआ था, जिसमें मौनी रॉय ने लीड रोल निभाया था। इसके बाद अदा खान, सुरभि ज्योति, अनीता हसनंदानी, निया शर्मा, जैस्मिन भसीन, रश्मि देसाई, सुरभि चंदना, तेजस्वी प्रकाश, प्रियंका चाहर चौधरी और कनिका मान जैसी कई एक्ट्रेस इस शो का हिस्सा रह चुकी हैं।
