मुंबई। अभिषेक बच्चन 44 साल के हो गए हैं। 5 फरवरी, 1976 को मुंबई में जन्मे अभिषेक ने 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' के करियर शुरू किया था। बेटे के जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन बेहद भावुक दिखे। बिग बी ने अपने जज्बात ब्लॉग के जरिए शेयर किए। अमिताभ ने पिता हरिवंशराय बच्चन के साथ अभिषेक की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- आहिस्ता-आहिस्ता सुबह हो रही थी। अभिषेक का जन्म ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ। पूरा दिन एक अजीब-सी चिंता में गुजरा था, लेकिन उसके आने की खुशी भी थी। अंतत : ये आए और पूरे परिवार में खुशी की लहर छा गई दादाजी के आशीर्वाद से।