Ram Charan Peddi Set To Break Record: राम चरण की 'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। क्या यह साल की सबसे बड़ी तेलुगु ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है? आखिर 200 करोड़ नेट क्लब में इतनी तेजी से कैसे पहुंची फिल्म? क्या विवादों का फिल्म पर कोई असर नहीं पड़ा? और क्या 'पेद्दी' अब नए रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है? पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा 'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के बाद फिल्म को क्रिटिक्स से मिले-जुले लेकिन ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यू मिले। वहीं जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद भी देखने को मिला, लेकिन इसका असर फिल्म की कमाई पर नहीं पड़ा। अब 'पेद्दी' ने भारत में 200 करोड़ रुपए नेट कमाई का आंकड़ा पार कर नया मुकाम हासिल कर लिया है। फिल्म दूसरे हफ्ते में भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है और दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स इसे साल की सबसे बड़ी तेलुगु फिल्मों में शामिल कर चुका है।

दूसरे शनिवार को फिर बढ़ी 'पेद्दी' की रफ्तार
ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, 'पेद्दी' ने दूसरे शनिवार को भारत में नेट 8.10 करोड़ रुपए की कमाई की। यह आंकड़ा पिछले कुछ दिनों की तुलना में काफी बेहतर रहा। खासकर 9वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार के मुकाबले यह 57.3 फीसदी ज्यादा है। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 5.15 करोड़ रुपए और दूसरे गुरुवार को 6.30 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।
यह भी पढ़ें : Drishyam 3 OTT Release Date: रिलीज के 28 दिन बाद ही ओटीटी पर आ रही 'दृश्यम 3', जानिए कहां देखें?
पहले दिन से ही दिखा 'पेद्दी' दमदार क्रेज
'पेद्दी' को रिलीज से पहले ही दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला था। फिल्म ने पहले दिन एडवांस बुकिंग से करीब 20 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, रिलीज से पहले इसके 82 लाख से ज्यादा टिकट बिके थे। रिलीज से एक दिन पहले हुए पेड प्रीव्यूज से 18.50 करोड़ रुपए कमाने के बाद फिल्म ने पहले दिन भारत में 51 करोड़ रुपए नेट की शानदार ओपनिंग दर्ज की थी। हालांकि, वीक डेज में फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आनी शुरू हो गई थी। लेकिन 10वां दिन पूरा होते-होते इस फिल्म ने भारत में 200 करोड़ क्लब में शामिल होते हुए कुल 206.80 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है।
वर्ल्डवाइड 300 करोड़ क्लब से इंच भर दूर 'पेद्दी'
बात वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें तो यहां 'पेद्दी' 300 करोड़ के आंकड़े को छूने से इंच भर दूर है और 11वें दिन आसानी से यह इस क्लब में शामिल हो जाएगी।10वें दिन इस फिल्म ने विदेशों में 1 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 51 करोड़ रुपए पहुंच गया है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 245.53 करोड़ रुपए हो गया है। इस हिसाब से देखें तो वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने ग्रॉस 296.53 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।
यह भी पढ़ें : 15 साल बाद फिर चला 'हॉन्टेड' का जादू, मिथुन के बेटे की फिल्म ने पहले दिन कई मूवीज को पछाड़ा!
साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म बनने को तैयार
'पेद्दी' अब इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम करने को तैयार है। इसने भारत में प्रभास स्टारर 'द राजा साब' के लाइफटाइम कलेक्शन (206.57 करोड़ रुपए) को पीछे छोड़ दिया है। अब राम चरण 'पेद्दी' से अपने ही पिता चिरंजीवी की फिल्म 'मन शंकर वर प्रसाद गारू' का रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं, जिसने लाइफटाइम 218.47 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था। ऐसा होते ही 'पेद्दी' 2026 की सबसे कमाऊ साउथ इंडियन फिल्म बन जाएगी।
'पेद्दी' स्टार कास्ट, कहानी और विवाद
'पेद्दी' में राम चरण के अलावा जान्हवी कपूर, जगपति बाबू, शिव राजकुमार और दिव्येंदु जैसे कलाकारों की भी अहम् भूमिका है। फिल्म की कहानी फिल्म की कहानी पेद्दी नाम के एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खेल के जरिए अपनी पहचान बनाने की कोशिश करता है। फिल्म को जहां खेल और संघर्ष की कहानी के लिए सराहा गया, वहीं जाह्नवी कपूर के किरदार अचियम्मा के प्रेजेंटेशन को लेकर ऑडियंस ने क्रिटिसाइज किया था। हालांकि, बाद में डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने माफ़ी मांगते हुए फिल्म से विवादित सीन हटाने का ऐलान किया।
