राजकुमार राव की मोस्ट अवेटेड फिल्म दादा- द सौरभ गांगुली स्टोरी का पहला लुक रिवील हो गया है। इसी मौके पर आपको राजकुमार की आने वाली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्मों का दमदार लाइनअप सामने है। जानिए पूरी लिस्ट और बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन के बारे में...
राजकुमार राव आने वाले समय में अपने करियर के सबसे बड़े फिल्मी लाइनअप के साथ दर्शकों के सामने नजर आने वाले हैं। उनकी तकरीबन 6 फिल्में चर्चा में हैं, जिनमें से 2 इसी साल रिलीज होने की तैयारी में हैं, जबकि बाकी 4 फिल्में 2027 में सिनेमाघरों का रुख करेंगी। खास बात ये है कि इन फिल्मों में कॉमेडी, थ्रिलर, ड्रामा और बड़े कमर्शियल प्रोजेक्ट्स का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा। पिछले कुछ सालों में अपनी दमदार एक्टिंग से अलग पहचान बना चुके राजकुमार राव फिर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने के मूड में हैं। उनकी आगामी फिल्मों को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। नीचे पढ़ते हैं उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में डिटेल में...

राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट
राजकुमार राव आने वाले सालों में बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने के लिए तैयार है। उनकी करीब 6 फिल्में लाइनअप है, जिन्हें देखने फैन्स बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।
1. दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी
राजकुमार राव इंडियन क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से राजकुमार का पहला लुक बुधवार को रिवील किया गया है। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस फिल्म को विक्रमादित्य मोटवानी डायरेक्ट करेंगे। ये 14 मई 2027 में रिलीज होगी।
2. रफ्तार
राजकुमार राव फिल्म रफ्तार में भी नजर आएंगे। डायरेक्टर आदित्य निंबालकर की फिल्म में उनके साथ कीर्ति सुरेश लीड रोल में नजर आएगी। इनके अलावा अनुराग ठाकुर, रोहन वर्मा, तान्या मानिकतला और रजत कपूर भी फिल्म में हैं। ये मूवी इसी साल 16 अक्टूबर को रिलीज होगी।
3. प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी
राजकुमार राव फिल्म प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी में नजर आएंगे। ये एक कोर्टरूम ड्रामा मूवी है, जिसके डायरेक्टर अविनाश अरुण हैं। इसी साल 7 अगस्त को रिलीज हो रही इस फिल्म में वमिका गब्बी, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी हैं।
4. भेड़िया 2
वरुण धवन की फिल्म भेड़िया 2 में भी राजकुमार राव नजर आएंगे। इस फिल्म में राजकुमार का कैमियो होगा। फिलहाल इस फिल्म पर काम चल रहा है। ये मूवी 2027 में रिलीज हो सकती है।
5. स्त्री 3
फिल्म स्त्री के दोनों पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाया था। अब मेकर्स इसका तीसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं। स्त्री 3 से राजकुमार राव एक बार फिर धमाका करने की तैयारी में है। फिलहाल फिल्म की ज्यादा डिटेल मेकर्स द्वारा रिवील नहीं की गई है।
6. छोटी स्त्री
मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो राजकुमार राव फिल्म छोटी स्त्री में भी नजर आएंगे। हालांकि, इस फिल्म की रिलीज डेट और स्टार कास्ट का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।
