अल्लू अर्जुन जेल से रिहा हो गए हैं और उनकी फिल्म पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1080 करोड़ और भारत में 762.1 करोड़ कमा लिए हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है कि वे शनिवार को सुबह जेल से रिहा हो गए। बता दें कि उन्हें पुष्पा 2 (Pushpa 2) रिलीज के दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसी बीच आपको बता दें कि इधर अल्लू अर्जुन जेल से रिहा हुए और उधर उनकी फिल्म पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर वाइल्ड फायर बनती नजर आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो पुष्पा 2 का 9वें का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1080 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 762.1 करोड़ कमा लिए है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

9वें दिन ऐसा रहा पुष्पा 2 का कलेक्शन

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का कलेक्शन दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म की रिलीज 9 दिन हो चुके हैं और मूवी ने तगड़ी कमाई कर ली। पुष्पा 2 ने इस साल यानी 2024 की सबसे कमाऊ फिल्म कल्कि 2898 एडी (1042.25 करोड़) को पहले ही पीछे छोड़ दिया है। अब शाहरुख खान की पठान को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1050 करोड़ का कलेक्शन किया था। बता दें कि पुष्पा ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1080 करोड़ कमा लिए है।

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 ने मारा तगड़ा हाथ

अल्लू अर्जुन ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भी तगड़ा हाथ मारा है। sacnilk.com की मानें ने फिल्म ने 9वें दिन 36.25 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने अभी तक 762.1 करोड़ की कमाई कर ली है। 9वें दिन पुष्पा 2 ने तेलुगु में 7.5 करोड़, हिंदी में 27 करोड़, तमिल में 1.35 करोड़, कन्नड़ में 0.2 करोड़ और मलयालम में 0.2 करोड़ का कलेक्शन किया। आपको बता दें कि पुष्पा 2 को हिंदी में सबसे बेहतर रिस्पॉन्स मिला। फिल्म ने हिंदी में अभी तक 452.1 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि फिल्म को अपने दूसरे वीकेंड तगड़ा फायदा मिलने वाला है। दावा किया जा रहा है कि फिल्म इस वीकेंड 1500 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। डायरेक्टर सुकुमार ने पुष्पा 2 को 500 करोड़ के बजट में तैयार किया है। इसमें अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल लीड रोल में हैं।

ये भी पढ़ें...

अल्लू अर्जुन जेल से रिहा, जानें पिछले दरवाजे से क्यों निकाले गए

बॉलीवुड विलेन्स की 8 खूबसूरत बेटियां, कोई सुपरस्टार कोई फैशन डिजाइनर