केरल के वायनाड में हुए लैंडस्लाइड हादसे में साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सितारे बढ़-चढ़कर पीड़ितों की मदद के लिए सामने आए हैं। ज्योतिका, सूर्या, कार्थी, ममूटी, दुलकर सलमान समेत कई कलाकारों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में बड़ी राशि डोनेट की है।

एंटरटेनमेंट डेस्क.29-30 जुलाई की रातकेरल के वायनाड में लैंडस्लाइड की 4 घटनाओं में 313 लोगों की जान गई है और 130 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 206 लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। आपदा की इस घड़ी में पूरा देश वायनाड के साथ खड़ा हुआ है और लोग दिल खोलकर डोनेशन कर रहे हैं, ताकि तबाही के बीच पीड़ितों को मदद मिल सके। खासकर साउथ इडियन फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारे बड़े मददगार बनकर सामने आए हैं। कई साउथ इंडियन स्टार्स ने केरल मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी ओर से मदद की राशि जमा कराई है। जानिए कुछ मददगार स्टार्स के बारे में....

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ज्योतिका, सूर्या और कार्थी ने दिए 50 लाख रुपए

साउथ इंडियन एक्ट्रेस ज्योतिका, एक्टर सूर्या और कार्थी ने वायनाड हादसे के पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 50-50 लाख रुपए की राशि जमा कराई है।

ममूटी और दुलकर सलमान ने 35 लाख रुपए की मदद की

मलयालम सुपरस्टार ममूटी और उनके एक्टर बेटे दुलकर सलमान ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 35 लाख रुपए की सहायता राशि जमा कराई है। वहीं, ममूटी का चैरिटेबल ट्रस्ट भी लगातार पीड़ितों की मदद कर रहा है और रोजमर्रा का सामान उन तक पहुंचा रहा है।

'पुष्पा' फेम फहाद फाजिल ने 25 लाख रुपए दिए

अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा' में बतौर विलेन काम कर चुके अभिनेता फहाद फाजिल ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपए जमा कराए हैं। वहीं, तमिल एक्टर चियान विक्रम ने 20 लाख रुपए की मदद पहुंचाई है।

नयनतारा-विगेश शिवन ने 20 लाख रुपए की मदद की

एक्ट्रेस नयनतारा और उनके फिल्ममेकर पति विग्नेश शिवन आपदा की इस घड़ी में बड़े दानदाता बनकर सामने हैं। उन्होंने वायनाड लैंडस्लाइड पीड़ितों की मदद के लिए 20 लाख रुपए का डोनेशन दिया है।

View post on Instagram

रश्मिका मंदाना ने 10 लाख रुपए की मदद पहुंचाई

साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी वायनाड में आई आपदा के बीच पीड़ितों के साथ खड़ी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री राहतकोष में 10 लाख रुपए की सहायता राशि जमा कराई है।

और पढ़ें…

'यह बहुत दर्दनाक है..', हिना खान ने कैंसर के इलाज के बीच उठाया बड़ा कदम

'मैं अपने दम पर कमाता हूं', अक्षय कुमार ने किसे दिया इतना करारा जवाब?