- Home
- Entertainment
- South Cinema
- बचपन के दोस्त से शादी करने जा रही यह साउथ इंडियन एक्ट्रेस? जानिए क्या है पूरी खबर
बचपन के दोस्त से शादी करने जा रही यह साउथ इंडियन एक्ट्रेस? जानिए क्या है पूरी खबर
एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ इंडियन सिनेमा की खूबसूरत दिवा कीर्ति सुरेश एक बार फिर अपनी शादी की ख़बरों के चलते चर्चा में हैं। दावा किया जा रहा है कि वे लव मैरिज करने जा रही हैं। इतना ही नहीं, मीडिया में उनके बॉयफ्रेंड को लेकर भी जानकारी सामने आई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, 'महानटी' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं कीर्ति अपने बचपन के प्यार से शादी करेंगी। लड़के का नाम तो सामने नहीं आया है, लेकिन कहा जा रहा है कि वह केरल से ताल्लुक रखता है और मलयाली भाषी है।
बताया जा रहा है कि कीर्ति सुरेश लगभग 13 साल से इस शख्स के प्यार में हैं, जिसका केरल में एक रिजॉर्ट भी है। दोनों हाई स्कूल की पढ़ाई के दौरान क्लासमेट थे। कहा जा रहा है कि जल्दी ही दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
हालांकि, खुद कीर्ति ने लव अफेयर की बात से इनकार किया है। यहां तक कि अपनी शादी की ख़बरों का भी उन्होंने खंडन कर दिया है। फिलहाल वे पूरे जोश के साथ काम कर रही हैं और बेहतर से बेहतर फ़िल्में बनाने के लिए उत्सुक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, कीर्ति ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि शादी की अभी उनकी कोई प्लानिंग नहीं है।
पिछले साल नवंबर में भी ऐसी चर्चा शुरू हुई थी कि कीर्ति सुरेश ने शादी का मन बना लिया है। कहा यहां तक जा रहा था कि वे शादी करने के बाद एक्टिंग से संन्यास लेने की प्लानिंग कर रही हैं। हालांकि, फिल्म प्रोडक्शन का अपना काम वे जारी रखेंगी।
ख़बरों में यह तक आया था कीर्ति के पिता सुरेश और मां मेनका ने उनके लिए योग्य लड़का ढूंढना शुरू कर दिया था। हालांकि, उस वक्त भी सी बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी। दो साल पहले भी कुछ रिपोर्ट्स में ऐसी ही खबर आई थी कि कीर्ति केरल बेस्ड एक बिजनेसमैन से शादी कर सकती हैं। तब भी कीर्ति ने इन ख़बरों को गलत करार दिया था।
मद्रास, तमिलनाडु की रहने वाली कीर्ति सुरेश 8 साल की उम्र से एक्टिंग कर रही हैं। लीड एक्ट्रेस के तौर पर उनकी पहली मलयालम फिल्म 'गीतांजलि' 2013 में रिलीज हुई थी। उन्होंने तमिल में फिल्म 'Idhu Enna Maayam'(2015) और तेलुगु में फिल्म 'Nenu Sailaja' (2016) से कदम रखा था।
कीर्ति को पिछली बार मलयालम फिल्म 'वाशी' में देखा गया था। उनकी आने वाली फिल्मों में 'दसारा', 'भोला शंकर', 'मामंनन' और 'साइरन' हैं। इनमें से पहली 2 तेलुगु और अंतिम 2 तमिल भाषा में बन रही हैं।
और पढ़ें…
रितेश देशमुख की फिल्म को नहीं रोक पा रही 'पठान' की आंधी, इस मामले में बेहद पीछे है SRK की मूवी
'जीरो' के फ्लॉप होने के बाद बाथरूम में बैठकर रोते थे शाहरुख़ खान, सुपरस्टार ने बयां किया दर्द
बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' की सुनामी, 6 दिन में 600 करोड़ कमाकर टॉप 10 फिल्मों में हुई शामिल
'पठान' के सामने असली चुनौती ये 10 फ़िल्में, टॉप 4 को छू पाना नहीं होगा आसान
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।