पवन कल्याण की मोस्ट अवेटेड फिल्म दे कॉल हिम ओजी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसको रिलीज के साथ शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। डायरेक्टर सुजीत की फिल्म में पवन जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। वहीं, इमरान हाशमी के काम भी तारीफ हो रही है। 

साउथ फिल्मों के पावर स्टार पवन कल्याण की फिल्म दे कॉल हिम ओजी आखिरकार दुनियाभर के सिनेमाघरों में गुरुवार को रिलीज हुई। हालांकि, इसका एक शो बुधवार रात भी आयोजित किया गया था। सुजीत द्वारा लिखित और निर्देशित इस एक्शन क्राइम फिल्म का निर्माण डीवीवी दानय्या ने डीवीवी एंटरटेनमेंट के बैनर किया है। इस फिल्म में इमरान हाशमी, प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, श्रीया रेड्डी और प्रकाश राज भी हैं। बता दें कि 2025 में ओजी पवन की दूसरी फिल्म है। इसके पहले वे हरि हरा वीरा मल्लू में नजर आए थे, जो फ्लॉप रही थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पवन कल्याण की फिल्म ओजी की कहानी

फिल्म दे कॉल हिम ओजी की शुरुआत 1940 के दशक में जापान में समुराई गिरोहों की जबरदस्त कहानी से होती है। एक आंतरिक लड़ाई में से ज्यादातर का सफाया होता है और ओजी देश छोड़कर भाग जाता है। ओजी उर्फ ओजस गंभीरा (पवन कल्याण), सत्य दादा (प्रकाश राज) के साथ एक जहाज पर सवार होता है, जो मुंबई में एक बंदरगाह बनाना चाहता है। फिल्म की कहानी को 70 के दशक में पहुंचती है। सत्य दादा-गीता (श्रीया रेड्डी) मिलकर मिराजकर (तेज सप्रू) और उसकी फैमिली से भिड़ते हैं, जिन्होंने बंदरगाह पर रखे एक रहस्यमयी कंटेनर पर कब्जा कर रखा है, जो वास्तव में उनका है। इसी बीच ओजस, जो खुद को सत्य दादा और उनके परिवार का रक्षक कहता है, एक बड़ी घटना के बाद मुंबई छोड़ देता है। इसके बाद सत्ता के लिए संघर्ष शुरू होता है। वक्त बीतता है और मुंबई के साथ सत्या दादा पर भी खतरा मंडराने लगता है। ओमी (इमरान हाशमी) और उसके गिरोह द्वारा सत्ता हासिल के लिए सारे पैंतरे आजमाए जाते हैं। क्या ऐसी स्थिति में ओजस मुंबई लौटने पर मजबूर होता? मुंबई छोड़ने के बाद वो कहां रहा? शहर और सत्या दादा के लिए खतरा कौन पैदा कर रहा है? इन सारे सवालों के जवाब पाने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

ये भी पढ़ें... OG के लिए पवन कल्याण ने वसूली इतनी फीस, जानें बाकी 7 स्टारकास्ट की जेब में आया कितना माल

कैसी है पवन कल्याण की फिल्म ओजी

फिल्म ओजी की सबसे बड़ी खूबी ये कि इसमें पवन कल्याण जैसे पावर स्टार और इसमें उनका भरपूर इस्तेमाल किया गया है। फिल्म में उनके कई शेड्स देखने को मिल रहे हैं। जबरदस्त एक्शन के साथ उनका इमोशनल पार्ट भी देखने मिला है। फिल्म में डायरेक्टर सुजीत एक नहीं 2 विलेन का यूज किया है और ये इमरान हाशमी और अर्जुन दास। मूवी में एक्शन सीन्स बेहतरी हैं। पहले फ्रेम से ही स्क्रीन पर खून-खराबा दिखाई देता है और कहानी आगे बढ़ने के साथ और भी ज्यादा देखने को मिलता है। स्टाइलिश ओजस गंभीरा के रूप में पवन कल्याण की ऐसी उपस्थिति है कि स्क्रीन से नजर हटाना मुश्किल है। हालांकि, फिल्म में अतीत और वर्तमान के हिस्सों को मिला दिया गया है, जिससे कहानी उलझ जाती है। वहीं, हिंदी डायलॉग्स जैसे लगे जैसे किसी पुरानी हिंदी फिल्म से लिए गए हों। वैसे,

ये भी पढ़ें... Pawan Kalyan की OG का रिलीज से पहले बजा डंका, एडवांस बुकिंग में कमा डाले करोड़ों

फिल्म ओजी में स्टारकास्ट के काम के बारे में

पवन कल्याण ने ओजस के रूप में शानदन एक्टिंग की है। एक्शन सीन्स में वे खास तौर पर जबरदस्त लगे हैं। वहीं, विलेन बने इमरान हाशमी का स्क्रीन टाइम कम है, लेकिन जितना भी है, उतने में उन्होंने अपनी शानदार प्रेजेंस दिखाई है। अर्जुन दास, प्रकाश राज, श्रिया रेड्डी ने दमदार अभिनय किया है। प्रियंका मोहन का किरदार कुछ खास नहीं है और वह एक छोटे से हिस्से में दिखाई दी हैं। डायरेक्शन की बात करें तो सुजीत का काम परफेक्ट है, हालांकि कहीं-कहीं छोटी चूक जरूर हुई। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर बढ़िया हैं।