MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • South Cinema
  • बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली 'कांतारा' के दूसरे पार्ट में हो सकती है रजनीकांत की एंट्री, जानिए अपडेट

बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली 'कांतारा' के दूसरे पार्ट में हो सकती है रजनीकांत की एंट्री, जानिए अपडेट

एंटरटेनमेंट डेस्क. 2022 में ब्लॉकबस्टर 'कांतारा' दे चुके ऋषभ शेट्टी इस फिल्म का प्रीक्वल बना रहे हैं। इस फिल्म से जुड़ी जो ताजा अपडेट सामने आ रही है, वह निश्चित तौर पर फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे दर्शकों के एक्साइटमेंट को बढ़ा सकती है।

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Feb 20 2023, 08:31 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Social Media

जी हां, अगर रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और साउथ इंडियन सिनेमा के गॉड कहे जाने वाले रजनीकांत अहम किरदार निभा सकते हैं। यह चर्चा हाल ही में ऋषभ शेट्टी द्वारा दिए गए एक संकेत के बाद शुरू हुई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : Social Media

दरअसल, एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट से हुई बातचीत में ऋषभ शेट्टी 'कांतारा' के प्रीक्वल पर बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, "हम स्क्रिप्ट पर रिसर्च कर रहे हैं। अभी शुरूआती काम चल रहा है। प्रीक्वल में दर्शकों के लिए एक सरप्राइज होगा। यहां तक कि फिल्म की शैली को भी अलग अंदाज़ देखने को मिलेगा।" 

35
Image Credit : Social Media

रिपोर्ट में यह भी लिखा है कि जब एक रिपोर्टर ने ऋषभ शेट्टी से पूछा कि क्या 'कांतारा 2' में रजनीकांत कोई रोल निभा रहे हैं तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया, बल्कि चुप्पी साधकर रखी। ऋषभ की इस चुप्पी को लोग उनकी सहमति के तौर पर देख रहे हैं। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। 

45
Image Credit : Social Media

2022 में जब 'कांतारा' रिलीज हुई थी, तब रजनीकांत ने इस फिल्म की जमकर तारीफ़ की थी। यहां तक कि उन्होंने फिल्म के लीड एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी को अपने घर बुलाया था और उनका सम्मान किया था। दोनों के बीच फिल्म को लेकर चर्चा भी हुई थी। खुद ऋषभ ने उस समय इस मुलाक़ात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं और लिखा था, "अगर आप एक बार हमारी तारीफ़ करते हैं तो हम आपकी सौ बार तारीफ़ करते हैं। शुक्रिया रजनीकांत सर। हमारी फिल्म 'कांतारा' के लिए आपकी सराहना के लिए हम आपके आभारी हैं।" इससे पहले रजनीकांत ने एक ट्वीट कर के भी 'कांतारा' की तारीफ़ की थी। 
 

55
Image Credit : Social Media

'कांतारा' कन्नड़ भाषा की फिल्म है, जिसे 2022 में रिलीज किया गया था। लगभग 16 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में लगभग 309 करोड़ रुपए का नेट और वर्ल्डवाइड करीब 407.82 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

और पढ़ें… 

'संघर्ष 2' के लिए खेसारी लाल यादव ने ऐसे बनाई अपनी बॉडी, हर दिन इतने घंटे जिम में बहाया पसीना

खुद को स्वरा भास्कर का भाई बताने पर भड़के उनके पति फवाद अहमद, ट्विटर पर ऐसे निकाली भड़ास

3 दिन में ओरिजिनल फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन बराबर भी नहीं कमा सकी 'शहजादा', इतनी रही कमाई

सोनू सूद के नाम पर बनी भारत की सबसे बड़ी थाली, लेकिन इस वजह से भड़क रहे अभिनेता के फैन

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
रजनीकांत
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
195/3
INDIND
191/8
NZ beat IND by 7 wickets
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Deva Death: कौन थे म्यूजिक कंपोजर देवा, जिनके गानों के दीवाने थे रजनीकांत के फैंस?
Recommended image2
Rashmika Mandanna News: 400 गरीब परिवारों के लिए 'अन्नपूर्णा' बनीं रश्मिका मंदाना
Recommended image3
विजय देवरकोंडा-रश्मिका की 'रणबाली' को U/A सर्टिफिकेट, जानें कितनी लंबी है फिल्म और कब होगी रिलीज
Recommended image4
‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले ही दुनियाभर में बिके इतने करोड़ के टिकट
Recommended image5
बड़े पर्दे के बाद OTT पर छाई रवि तेजा की यह फिल्म, Netflix की ग्लोबल नॉन-इंग्लिश फिल्मों में बनी नंबर-1
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved