Darshan Thoogudeepa-Pavithra Gowda Relationship. कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा इन दिनों रेणुका स्वामी मर्डर केस में फंसे हुए है। इसी बीच यह खबर तेजी से वायरल हो रही है कि उन्होंने पत्नी के होते हुए अपनी करीबी पवित्रा गौडा से गुपचुप शादी कर ली है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा (Darshan Thoogudeepa) इन दिनों रेणुका स्वामी मर्डर केस (Renuka Swamy Murder Case) में फंसे हुए हैं। फिलहाल वे पुलिस की कस्टडी में है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इसी बीच दर्शन से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें बताया जा रहा है कि शादीशुदा दर्शन ने अपनी को-स्टार पवित्रा गौड़ा (Pavithra Gowda) से गुपचुप शादी कर ली है। बता दें कि पवित्रा भी रेणुका स्वामी मर्डर में पहली सस्पेक्ट है। आपको बता दें कि रेणुका स्वामी मर्डर केस में आए दिन नई और ताजा जानकारियां सामने आ रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या बोले दर्शन-पवित्रा की शादी को लेकर वकील

सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो रेणुका स्वामी मर्डर केस के मुख्य आरोपियों में से एक पवित्रा गौड़ा सिर्फ कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन थुगुदीपा की को-स्टार ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी है। इस पर दर्शन के वकील अनिल बाबू ने पूरा सच बताया है। अनिल बाबू ने कहा-"गिरफ्तारी के बाद मैं दर्शन से दो बार मिला। मैं उनकी पत्नी, ससुरालवालों और परिवार के माध्यम से दर्शन का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स कि पवित्रा गौड़ा, दर्शन की पत्नी है, से काफी दुखी है। विजयलक्ष्मी ने वकील के जरिए मीडिया और कर्नाटक के लोगों को स्पष्ट किया वह कानूनी रूप से दर्शन की पत्नी हैं और उनके अलावा कोई और नहीं है। कपल का एक बेटा है। पवित्रा, दर्शन की को-स्टार और दोस्त हैं और इसके अलावा उनके बीच कोई रिश्ता नहीं है।

दर्शन-पवित्रा के रिश्ते को लेकर पुलिस को हुई गलतफहमी

जब वकील अनिल बाबू से पुलिस और अधिकारियों द्वारा पवित्रा गौड़ा को दर्शन की पत्नी बुलाए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने गलती से ऐसा किया होगा। यह साबित करने के लिए कोई रिकॉर्ड नहीं है कि पवित्रा, दर्शन की पत्नी हैं। अगर उनकी शादी हुई होती तो कोई डॉक्यूमेंट्स होते, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है कि जिससे आधार पर यह कहा जा सके कि वह दर्शन की पत्नी हैं। दर्शन की शादी विजयलक्ष्मी से हुई है।

पुलिस हिरासत में कैसी है दर्शन की हालत

पुलिस हिरासत में एक्टर दर्शन की हालत कैसी है, के सवाल पर वकील अनिल बाबू ने कहा- वो ठीक हैं। पुलिस की मौजूदगी में उनकी हेल्थ के अलावा और कई सवाल नहीं पूछ सकते। उन्होंने बताया कि दर्शन के कंधे और टखने में दर्द था। ऐसी खबरें चल रही हैं कि जिसमें दावा किया गया था कि दर्शन को 14 साल की जेल होगी। वकील ने बताया कि वे दर्शन की तरफ से सत्र अदालत में जमानत याचिका दायर करेंगे।

क्या है रेणुका स्वामी मर्डर केस

आपको बता दें कि चित्रदुर्ग के रहने वाले रेणुका स्वामी, एक्टर दर्शन थुगुदीपा की को-स्टार पवित्रा गौड़ा को अश्लील मैसेज भेज रहा था। इसके बाद दर्शन ने अपने साथियों के साथ मिलकर रेणुका स्वामी को उठवा लिया और बेंगलुरु ले आए। यहां उसे एक जगह पर रखा गया और उसके साथ जमकर मारपीट की, जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस रिपोर्ट की मानें तो रेणुका स्वामी के साथ की गई मारपीट के दौरान दर्शन और पवित्रा दोनों मौजूद थे। बाद में रेणुका की बॉडी को कामाक्षीपाल्या पुलिस स्टेशन एरिया के पास नाले में फेंक दिया गया। जब इसकी जानकरी पुलिस को मिली तो पकड़े गए आरोपियों में से एक दर्शन का नाम लिया। पुलिस ने दर्शन को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की।

ये भी पढ़ें...

1 गलती और बड़ा घाटा, Pushpa 2 को होगा इस कारण भारी भरकम नुकसान

GHKKPM सबसे बड़ा DRAMA: बंदूक की नोंक पर ये शख्स करेगा सवि से शादी