Dhurandhar 2 Vs Toxic से घबराए सनी देओल! 'गबरू' की रिलीज पर लिया बड़ा फैसला
Gabru New Release Date: 'बॉर्डर 2' की जबरदस्त सक्सेस के बाद सनी देओल एक बार फिर चर्चा में है। वजह है उनकी अपकमिंग इमोशनल ड्रामा 'गबरू' का पोस्टपोन होना। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' के क्लैश से बचने के लिए आगे बढ़ाई गई है।

Gabru Release Update: क्यों बदली गई 'गबरू' की रिलीज डेट?
रिपोर्ट्स के मुताबिक़ 'गबरू' की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। पहले यह फिल्म 13 मार्च 2026 को आने वाली थी, लेकिन अब इसे नई तारीख दी गई है। इंडस्ट्री सूत्रों का कहना है कि यह फैसला बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए लिया गया।
'गबरू' के मेकर्स को Dhurandhar 2 VS Toxic से क्लैश का डर
19 मार्च 2026 को Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar: The Revenge और Yash स्टारर Toxic रिलीज हो रही हैं। दोनों बड़े बजट और हाई-हाइप प्रोजेक्ट्स हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इन फिल्मों से सीधा मुकाबला ‘Gabru’ के लिए जोखिम भरा हो सकता था, इसलिए मेकर्स ने क्लैश से बचना बेहतर समझा।
यह भी पढ़ें : 'Border 2' 500 CR क्लब से कितनी दूर? India-Pak मैच के बीच सनी देओल की फिल्म ने की बंपर कमाई
Gabru की कहानी: इमोशन और इंस्पिरेशन का मेल
डायरेक्टर Shashank Udapurkar के निर्देशन में बनी'गबरू' एक अधेड़ आदमी की कहानी दिखाती है, जो जीवन की अप्रत्याशित चुनौतियों से जूझता है। फिल्म में साहस, आत्म-खोज और उम्मीद जैसे इमोशनल फैक्ट्स को प्रमुखता दी गई है। बताया जा रहा है कि यह सनी देओल के करियर का अलग और संवेदनशील किरदार होगा।
'गबरू' की स्टारकास्ट और सलमान खान का कैमियो
'गबरू' में सनी देओल के साथ सिमरन और प्रीत कमानी जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म म्यूजिक मिथुन ने दिया है। वहीं, खबरें हैं कि इस फिल्म में सलमान खान का खास कैमियो भी हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका रोल छोटा लेकिन प्रभावशाली बताया जा रहा है। हालांकि, इस पर आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
यह भी पढ़ें : Box Office पर धमाकेदार क्लैश, इस हफ्ते रिलीज होंगी बॉलीवुड-साउथ की ये 21 फ़िल्में
Sunny Deol Upcoming Movies
'Gabru' के अलावा सनी देओल के पास राजकुमार संतोषी निर्देशित Lahore 1947 और Nitesh Tiwari के निर्देशन वाली Ramayana जैसे बड़ी फ़िल्में भी हैं, जो इसी साल रिलीज होंगी। इसके अलावा उनकी एक अन्य फिल्म ‘इक्का’ इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हाल ही में सनी Border 2 में नजर आए, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। ऐसे में 'Gabru' को उनकी इमोशनल और अलग छवि पेश करने वाली फिल्म माना जा रहा है। 'गबरू' अब 8 मई 2026 को रिलीज की जाएगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।