रियलिटी शो द 50 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इसमें और ज्यादा बवला मचता दिखाई दे रहा है। हाल में ही अरबाज पटेल और प्रिंस नरूला में जमकर हाथापाई हुई और पूरे शो का माहौल बिगड़ गया। इसके बाद शो के टास्क मास्टर द लॉयन को एक बड़ा फैसला लेना पड़ा।

रियलिटी शो द 50 को शुरू हुए 15 दिन होने वाले हैं, इसी बीच शो में काफी कुछ देखने को मिल रहा है। शो में पहले ही दिन से कंटेस्टेंट्स के बीच आपसी झगड़े और बहसबाजी देखने को मिल रही है। कुछ तो गाली-गलौच और हाथापाई तक पर उतर आए हैं। वहीं, हाल ही शो में जमकर बवाल मचा। 2 कंटेस्टेंट्स के बीच इस कदर झगड़ा हुआ कि एक ने दूसरे थप्पड़ तक मार दिया। इसके बाद शो को होस्ट कर रहे द लायन को एक कड़ा फैसला लेना पड़ा।

क्यों मचा The 50 में बवाल

अरबाज पटेल अपनी गर्लफ्रेंड निक्की तंबोली के साथ बिग बॉस मराठी के बाद द 50 में शामिल हुए। हाल ही में आई एक खबर ने सबको चौंका दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रिंस नरूला के साथ मारपीट करने के आरोप में अरबाज को द 50 से बाहर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि प्रिंस ने निक्की पर गलत कमेंट किया था और जब ये बात अरबाज को पता चली तो उनका प्रिंस से जमकर झगड़ा हुआ। बात हाथापाई तक आ गई और अरबाज इतना ज्यादा एग्रेसिव हो गए कि उन्होंने प्रिंस को थप्पड़ मार दिया। उनके आक्रामक बिहेवियर और नियमों के उल्लंघन के कारण शो के निर्माताओं ने अरबाज को बाहर करने का फैसला किया। इस पूरे ड्रामे को द 50 के आने वाले एपिसोड्स में दिखाया जाएगा। खबर सामने आने के बाद से ही कई लोगों का मानना ​​है कि ये सब निक्की की वजह से हुआ है। आखिर, उन्होंने ही बॉडी शेमिंग के बारे में उन्हें बताया था। अरबाज के बाहर होने के बाद निक्की का दिल टूट गया है। बता दें कि निक्की कुछ दिन पहले दी एलिमिनेट हुई थी, हालांकि उनकी शो में दोबारा एंट्री की गई।

ये भी पढ़ें... The 50 Richest Contestants: शो में रईसी का जलवा! ये 8 कंटेस्टेंट्स हैं सबसे ज्यादा अमीर

View post on Instagram
 

 

The 50 से कौन-कौन हो चुका एलिमिनेट

रिपोर्ट्स की मानें तो अरबाज पटेल द 50 के पहले ऐसे प्रतियोगी नहीं हैं जिन्हें हिंसा के कारण शो से बाहर किया गया है। इससे पहले आर्चित कौशिक को मैक्सटर्न उर्फ ​​सागर ठाकुर के साथ मारपीट करने पर बाहर किया जा चुका है। शो से अभी तक वंसज सिंह, ष्यंत कुकरेजा, निहाल चुडासमा, लवकेश कटारिया, बेबिका धुर्वे, दिव्या अग्रवाल,मिस्टर फैसु, मोनालिसा, ऋद्धिमा पंडित सहित 26 प्रतिभागी बाहर हो चुके हैं। हालांकि, इनमें से कुछ को शो में री-एंट्री भी मिल चुकी है। आपको बता दें कि शो में 50 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री की थी, जिनके नाम करण पटेल, मनीषा रानी, फैसल शेख, रिधिमा पंडिता, सिवेट तोमर, दिग्विजय राठी, प्रिंस नरूला, रजत दलाल, भव्या सिंह, सिद्धार्थ भारद्वाज, आरुषि चावला, अदनान शेख, गायक काका, डिनो जेम्स , फैज बलूच, विक्रांत सिंह राजपूत, दिव्या अग्रवाल, शाइनी दोशी, मोनालिसा, रिद्धी डोगरा, युविका चौधरी, निक्की तंबोली, उर्वशी ढोलकिया, शिव ठाकरे, चाहत पांडे, अरबाज पटेल, मैक्सटर्न, श्रुतिका अर्जुन, नीलम गिरी, अर्चना गौतम, यंग सैमी, नतालिया, तेजस्वी मादिवाड़ा, रचित रोझा, हामिद बरकजी, सपना चौधरी, कृष्णा श्रॉफ, लक्ष्य, अर्चित और डिंपल सिंह हैं।

ये भी पढ़ें... The 50: कौन हैं इन 6 कंटेस्टेंट्स के रियल लाइफ पार्टनर और क्या करते हैं?