मुंबई. लॉकडाउन के बीच सरकार ने रामायण और महाभारत को फिर से टीवी टेलीकास्ट करने का फैसला लिया। इन दिनों लोग एक बार फिर से टीवी पर रामायण देख पा रहे हैं। रामायण के कई पात्र ऐसे थे, जो लोगों को हमेशा से ही भाते हैं। इन्हीं में से एक चरित्र भरत का भी है, जिसे रामायण में संजय जोग ने प्ले किया था। दर्शकों ने उनके किरदार को खूब पसंद किया था और लोग आज भी उन्हें पसंद ही करते हैं। संजय ने भरत के किरदार को जीवंत कर दिया था।