'द एलायंस' में डॉली जावेद और कुशाल टंडन के विवाद पर उर्फी जावेद खुलकर बहन के समर्थन में उतरीं। उन्होंने कुशाल को 'एंटाइटल्ड' बताते हुए जमकर निशाना साधा।
रियलिटी शो 'द एलायंस' में डॉली जावेद और कुशाल टंडन के बीच बढ़ते विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। इस पूरे मामले में उर्फी जावेद अपनी बहन के समर्थन में खुलकर सामने आई हैं। पैपराजी से बातचीत के दौरान उर्फी ने कुशाल टंडन के रवैये पर सवाल उठाते हुए उन्हें 'एंटाइटल्ड' बताया। उन्होंने कहा कि जो लोग उनकी बात से सहमत नहीं होते, उन्हें वह गलत मानते हैं। उर्फी ने साफ कर दिया कि अगर कोई उनकी बहन को निशाना बनाएगा तो वह चुप नहीं बैठेंगी। वहीं, शो में डॉली ने भी कुशाल के व्यवहार को लेकर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

उर्फी जावेद ने कुशाल टंडन पर क्या आरोप लगाए?
पैपराजी से बातचीत में उर्फी जावेद ने कुशाल टंडन के व्यवहार पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, "कुशाल बहुत एंटाइटल्ड हैं। जो उनकी हां में हां नहीं मिलाता, उन्हें लगता है कि वही गलत है। और उन्हें ऐसा लगता है कि पूरा शो वही चला रहे हैं। मुझे उनका यह रवैया बिल्कुल पसंद नहीं है।" डॉली जावेद का बचाव करते हुए उर्फी ने आगे कहा, "अगर कोई मेरी बहन डॉली को टारगेट करेगा तो मैं जरूर बोलूंगी। बहन को बोलेगा तो धोपतुंगी।"
बहन डॉली जावेद के सपोर्ट में खुलकर उतरीं उर्फी जावेद
उर्फी ने आगे डॉली के गेम की तारीफ करते हुए कहा, "डॉली उस बुली का डटकर सामना कर रही है। वह चुप रहने वालों में से नहीं है। आखिर वह मेरी बहन है... वह क्यों चुप रहेगी?" शो के एक एपिसोड में कुशाल टंडन के व्यवहार से नाराज डॉली जावेद ने कहा, "मैं ऐसे परिवार से आती हूं, जहां महिलाओं ने कभी भी इस तरह की जहरीली मर्दानगी को बर्दाश्त नहीं किया।" बाद में जब रिवा किशन ने उन्हें शांत करने की कोशिश की, तब डॉली ने गुस्से में कहा, "इस समय मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि एक आदमी मुझ पर हावी होने की कोशिश कर रहा है।"
कुशाल टंडन ने डॉली जावेद पर क्या कमेंट किया था?
हालिया एपिसोड में कुशाल टंडन ने वृद्दि पाटवा से बातचीत के दौरान डॉली की गैरमौजूदगी में उन पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी सबसे बड़ी पहचान 'बदतमीज होना' है। जब बाद में डॉली ने इस कमेंट को लेकर कुशाल से सवाल किया तो वह बिना जवाब दिए वहां से चले गए। इसी घटना के बाद दोनों के बीच का विवाद और गहरा हो गया।
