PIB Fact Check: पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल्स भारत विरोधी गतिविधियां चलाते हैं। वहां के X अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें भारत के एयर चीफ मार्शल को पायलट शिवांगी सिंह के परिजनों से मिलते दिखाया गया। फैक्ट चेक में ये दावा झूठा निकला।  

Fact Check: सोशल मीडिया पर अक्सर किसी खास प्रोपेगेंडा के चलते फेक वीडियोज को वायरल किया जाता है, जबकि ये सच्चाई से कोसों दूर होते हैं। कुछ सोशल मीडिया हैंडल एक ऐसा ही वीडियो प्रसारित कर रहे हैं, जिसमें झूठा दावा किया जा रहा है कि भारत के एयर चीफ मार्शल एपी सिंह युद्ध के दौरान लापता भारतीय पायलट शिवांगी सिंह के घर गए थे। इस वीडियो को पाकिस्तान के एक X हैंडल पर शेयर किया गया है और उसके बाद इसे गलत संदर्भ में वायरल किया जा रहा है, जबकि हकीकत कुछ और है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वायरल वीडियो में क्या किया जा रहा दावा?

इस वायरल वीडियो को पाकिस्तान के GHQ Updates नाम के X हैंडल से शेयर किया गया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय वायुसेनाध्यक्ष एपी सिंह जंग के दौरान लापता पायलट शिवांगी सिंह से मिलने उनके घर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने शिवांगी की मां से मिलकर उन्हें सांत्वना दी, जिनका अब तक कोई पता नहीं चला है।

ये भी पढ़ें : Fact Check: छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दे रही सरकार! फैक्ट चेक में फर्जी निकला दावा

वायरल वीडियो की क्या है हकीकत?

पाकिस्तानी समर्थकों द्वारा इस वीडियो को गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है। दरअसल, वीडियो में एयर चीफ मार्शल एपी सिंह दिवंगत सार्जेंट सुरेंद्र कुमार के परिवार से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी थी। बता दें कि स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह भारतीय वायुसेना की एक सेवारत सदस्य हैं और ऑपरेशनल तौर पर तैनात हैं। कुल मिलाकर PIB फैक्ट चेक में ये वायरल वीडियो पूरी तरह फेक निकला है।

Scroll to load tweet…

सार्जेंट सुरेंद्र कुमार के परिजनों से मिले थे एयर चीफ मार्शल

बता दें कि एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने हाल ही में राजस्थान के झुंझुनू जिले के मेहरादासी गांव का दौरा किया था, जो स्वर्गीय सार्जेंट सुरेंद्र कुमार का गृहनगर है। सुरेंद्र कुमार ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी थी। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने वीरगति को प्राप्त हुए सुरेंद्र कुमार के घर पर उनकी माता श्रीमती नानू देवी, पत्नी सीमा और बच्चों वृतिका व दक्ष से मुलाकात की थी। बता दें कि झुंझुनू की राष्ट्र सेवा की एक गौरवशाली विरासत रही है, जहां से 21700 पूर्व सैनिक और 3,552 भारतीय वायु सेना में काम कर रहे एयर वॉरियर्स हैं।

कौन हैं पायलट शिवांगी सिंह जिन्हें लेकर पाकिस्तान ने फैलाया झूठ?

पाकिस्तान ने भारत की पायलट शिवांगी सिंह को लेकर झूठ फैलाया कि वो जंग के दौरान मिसिंग हैं और उनके कब्जे में हैं। हालांकि, पीआईबी फैक्ट चेक में भारत ने पाकिस्तान के इस झूठ को बेनकाब कर दिया था। बता दें कि शिवांगी सिंह राफेल उड़ाने वाली भारत की पहली महिला पायलट हैं। शिवांगी ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री ली है। उन्‍होंने हैदराबाद की भारतीय वायुसेना अकादमी (AFA) से ट्रेनिंग ली है। वायुसेना में शिवांगी सिंह को 2017 में कमीशन किया गया। शुरुआत में शिवांगी सिंह ने मिग-21 बाइसन फाइटर जेट उड़ाया। बाद में 2020 में वो राफेल फाइटर जेट उड़ाने वाली पहली महिला पायलट बनीं।

ये भी देखें : Fact Check: क्या 2025 में एयरफोर्स अफसरों को पहली बार सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल मिलेगा? जानें क्या है दावे की हकीकत