बनाना-मिल्क शेक हेल्थ के लिहाज से काफी अच्छा होता है। वैसे, कई लोग वजन बढ़ने के डर से इसे पीना पसंद नहीं करते, लेकिन बच्चों के लिए यह काफी फायदेमंद होता है।

फूड डेस्क। केला एक ऐसा फल है जो हर लिहाज से स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना गया है। इसमें आयरन के अलावा दूसरे मिनरल्स भी काफी मात्रा में पाए जाते हैं। जब दूध के साथ इसका सेवन किया जाता है तो यह और भी फायदेमंद हो जाता है। लेकिन वजन बढ़ने के डर से लोग इसका इस्तेमाल करने से बचते हैं। फिर भी बच्चों की सेहत के लिए इसे जरूरी माना गया है। अगर आप बनाना-मिल्क शेक बना कर बच्चों को पीने के लिए देते हैं, तो इससे उनका स्वास्थ्य बेहतर होता है। आप चाहें तो खुद भी कभी-कभार इसे पी सकते हैं। जिन लोगों का वजन कम हैं और जो कमजोर हैं, उन्हें बनाना-मिल्क शेक जरूर पीना चाहिए। इसे बनाना बेहद आसान है। जानें इसकी रेसिपी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आवश्यक सामग्री

- दो केला
- एक चम्मच शहद
- एक चम्मच इलाइची पाउडर
- दो कप दूध
- कुछ सूखे मेवे

बनाने की विधि

सबसे पहले केले का छिलका उतार कर उसे मिक्सी में शहद और चीनी के साथ डाल दें। फिर दूध और इलाइची पाउडर डाल कर दो मिनट मिक्सी चला दें। इतने में ही शेक तैयार हो जाएगा। दूध कच्चा डालें। अगर मीठा कम रखना हो तो चीनी डालने की कोई जरूरत नहीं है। शहद से ही पर्याप्त मीठा हो जाएगा। इसके बाद इसे एक अलग बर्तन में निकल कर उसमें सूखे मेवे किशमिश, कटे बादाम आदि डाल दें। फिर सर्व करें। इसका टेस्ट लाजवाब होता है। बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता। 10 मिनट से कम समय में आप बनाना-मिल्क शेक तैयार कर सकते हैं।