अगर कुछ चटपटा खाने का मन हो तो घर पर ही ब्रेड दही चाट बना सकते हैं। यह काफी टेस्टी होता है और नुकसान भी नहीं करता।

फूड डेस्क। कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन घोषित किया जा चुका है। ऐसे में, सिर्फ जरूरी चीजों की ही दुकानें खुली हैं। अभी आप रेस्तरां में जाकर चाट-पकौड़ों का मजा नहीं ले सकते। घर में एक ही तरह का खाना खा कर कोई भी बोर हो जाता है। खासकर, बच्चे जरूर कुछ चटपटा खाना चाहते हैं। ऐसे में, आप घर पर ही ब्रेड दही चाट बना सकते हैं। यह स्वादिष्ट तो होता ही है, इससे किसी तरह का नुकसान भी नहीं होता। जानें इसकी रेसिपी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आवश्यक सामग्री

- 4-5 ब्रेड स्लाइस
- एक कप दही
- थोड़ा बारीक कटा हरा धनिया
- एक बारीक कटा प्याज
- एक चम्मच टोमैटो सॉस
- थोड़ा नमकीन सेव
- आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- आधा चम्मच चाट मसाला

बनाने की विधि

सबसे पहले दही को ठीक से फेंट लें। ब्रेड को टोस्ट करके चार टुकड़ों में काट लें। एक प्लेट में टोस्टेड ब्रेड को रख कर दही डाल दें। उसमें बारीक कटा प्याज, टोमैटो सॉस, लाल मिर्च पाउडर और हरा धनिया डाल दें। सर्व करने से पहले इसे सेव से गार्निश कर दें। इसका स्वाद हर किसी को पसंद आएगा।