डेयरी मिल्क खाना भला किसे पसंद नहीं है। सॉफ्ट-क्रीमी डेयरी मिल्क बच्चों के साथ ही बड़ों को भी काफी पसंद आती है। मुंह में डालते ही ये चॉकलेट मक्खन की तरह पिघल जाती हैं। अब तो मार्केट में काफी वैरायटी के डेयरी मिल्क आ गए हैं। आज हम आपको इन्हे ही घर पर आसानी से बनाना सीखाने जा रहे हैं। 

फ़ूड डेस्क: पहले के समय में लोग 50 पैसे या 1 रूपये की टॉफियां देकर बच्चों का मन बहला देते थे। लेकिन आजकल के बच्चे फैंसी और महंगे चॉकलेट्स की डिमांड करते हैं। इनमें 5 या 10 रूपये वाले चॉकलेट्स नहीं, डेढ़ सौ से दो सौ रूपये वाले महंगे चॉकलेट्स शामिल हैं। अब तो मार्केट में डेयरी मिल्क की भी कई वैरायटी आ गई है। इसमें सिल्क से लेकर सिल्क बबल तक शामिल है। ऐसे में आज हम आपको घर पर ही इसे बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मात्र 4 चीजों से तैयार 
घर पर इन चॉकलेट्स को बनाने के लिए आपको काफी सारी सामग्री की जरुरत नहीं पड़ेगी। आप मात्र चार चीजों से ही घर ओर इसे बना सकते हैं। आपको चाहिए होंगे... 
1 कटोरी कोको पाउडर
1 कटोरी मिल्क पाउडर
1/2 कटोरी शक्कर पिसी हुई
1 टिकिया अमूल बटर की


ऐसी है विधि

-घर पर इन महंगे चॉकलेट्स को बनाना काफी आसान है। आपको इसके लिए पहले सारी चीजों को एक साथ मिक्स करना होगा। सबसे पहले कोको पाउडर, मिल्क पाउडर और शक्कर के पाउडर को बाउल में डालें।

-इन्हें अब अच्छे से एक छन्नी से छान लें। इसे छानना काफी जरुरी है वरना चॉकलेट क्रीमी नहीं बनेगा। 

-छानने के बाद इसे अच्छे से मिक्स कर लें। इसका रंग लाइट ब्राउन हो जाएगा। 

- अब एक खाली बर्तन लें। इसे गैस पर चढ़ाएं। इसके ऊपर एक और बर्तन रखे। इसमें बटर डाल दें। 

-जब बटर गर्म हो जाए तो उसमें तैयार किया गया मिश्रण डालते जाएं। इसे काफी अच्छे से चलाएं ताकि लम्पस ना पड़ें। 

-आपको अगर इस चॉकलेट का स्वाद सिल्क की तरह चाहिए तो इसमें काफी मात्रा में बटर मिलाएं। जितना ज्यादा बटर होगा चॉकलेट उतना स्मूथ होगा। 

-अब पेस्ट को उतार लें। इन्हें अपने मनचाहे आकार के मोल्ड में डालें और जमने दें। लीजिये तैयार है घर पर ही आपकी फेवरिट डेयरी मिल्क।