मध्य प्रदेश के एक कपल ने अपने दो आम के पेड़ की सुरक्षा के लिए चार सिक्यूरिटी गार्ड और छह कुत्तें तैनात कर रखे हैं। पढ़कर हैरान रह गए ना कि आखिर आम में ऐसी क्या खासियत है जिसकी सुरक्षा के लिए इतना खर्च किया जा रहा है। 

फूड डेस्क. मध्य प्रदेश के कपल रानी और संकल्प ने आम की सुरक्षा के लिए चार गार्ड और छह कुत्तों को काम पर लगा रखा है। दरअसल, यह दुनिया का सबसे महंगा आम माना जाता है। कपल ने सालों पहले दुर्लभ आम के दो पौधे लगाए थे। उन्हें लगा था कि ये अन्य आम के पौधे की तरह ही होंगे। लेकिन पेड़ जब बड़े हुए तो वो देखकर हैरान रह गए। उसमें जो आम आए वो लाल, पीले, हरे नहीं बल्कि बैगनी कलर के थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस दुर्लभ आम का नाम मियाजाकी (Miyazaki Mango) है। यह आम दुनिया की सबसे महंगी नस्ल का आम है। इसे एग ऑफ सन भी कहा जाता है। अंतरराष्ट्री बाजार में इसकी कीमत 2.70 लाख रुपए प्रति किलो होता है।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले साल जब लोगों को पता चला कि कपल के बाग में दुर्लभ आम है तो उन्होंने चोरी करनी शुरू कर दी। जिसके बाद रानी और संकल्प ने गार्ड की तैनाती की। इस साल उन्होंने आम की सुरक्षा के लिए चार गार्ड और छह कुत्ते की तैनाती की है। कपल इस आम के बीज से पौधे तैयार करते हैं।

कपल को गिफ्ट में मिले थे दुर्लभ आम के पौधे

मीडिया से बातचीत में संकल्ब ने बताया कि चेन्नई की यात्रा के दौरान उन्हें ट्रेन में एक आदमी से पौधे मिले थे। उन्होंने बताया कि गिफ्ट करने वाले शख्स ने कहा कि वो इन पौधों की देखभाल बच्चों की तरह करें। इसके बाद हमने इसे बाग में लगाया, बिना यह जाने की यह दुलर्भ आम है।संकल्प ने अपनी मां के नाम पर आमों का नाम दामिनी रखा है। बाद में, उन्होंने इस किस्म के बारे में और अधिक शोध किया और असली नाम पाया। लेकिन वो आज भी उनके लिए दामिनी है।

एक आम खरीदने के लिए हजारों रुपए ऑफर करते हैं लोग

कपल से आम खरीदने के लिए कई लोग संपर्क करते हैं। मुंबई के एक जौहरी ने उन्हें एक आम के बदले 21 हजार रुपए देने की पेशकश की थी। लेकिन दंपति ने साफ कर दिया है कि वो किसी को भी फल बेचने नहीं जा रहे हैं।

मियाजाकी आम की खूबियां-
- यह आम जापान में उगाया जाता है। एक आम का वजन 350 ग्राम से अधिक होता है।
-ये आम बीटा-कैरोटीन और फोलिक एसिड से भरपूर होते हैं। कमजोर नजर वालों के लिए यह फायदेमंद होता ह।
-इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। कैंसर के खतरे को भी कम करता है। 
- इसके अलावा शुगर की मात्रा 15 प्रतिशत से ज्यादा होती है। 

और पढ़ें:

ना कंडोम, ना नसबंदी!पुरुषों के स्पर्म को कंट्रोल करेगा ये नया तरीका,सेक्स के दौरान प्रेग्नेंसी का डर होगा खत्म

230 किलो के अदनान सामी का हुआ जबरदस्त ट्रॉसफॉर्मेंशन, जानें 50 साल का सिंगर फिर कैसे हुआ 'जवान'